पंजाब 02 अक्टूबर 2024* नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
अबोहर, 02 अक्तूबर (शर्मा/ सोनू): नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी अंकुश पुत्र शाम लाल वासी गली नं.4 रामदेव नगरी अबोहर को लड़की सहित काबू किया है। थाना प्रभारी मैडम प्रमिला रानी ने बताया कि नाबालिग लड़की के अदालत में 164 के बयान करवाये जायेंंगे। बयानों के आधार पर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने बताया कि लड़की का मेडीकल करवाने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जायेगी। दोनों को आज अदालत में पेश किया जायेगा। जानकारी अनुसार लड़की के पिता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 102, 2024 भांदस की धारा 137 (2), 96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अयोध्या 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार13नवंबर26* SSP ने किया छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का खुलासा: कहा -अफवाह नहीं, आस्था पर रहेगा फोकस*
बेंगलुरु 13 नवम्बर 26*वंदे भारत से जुड़ेगी दक्षिण भारत की विकास यात्रा, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति