उत्तराखंड29सितम्बर24*चर्चित छात्रवृति घोटाले में विजिलेंस ने आज आरोपी अनुराग शंखधर के घर छापा मारा,
देहरादून से सागर मलिक की रिपोर्ट यूपीआजतक
उत्तराखंड में हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने देहरादून में आरोपी अनुराग शंखधर के घर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति की जांच के तहत की जा रही है। विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर ने अनुराग शंखधर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।
सूत्रों के अनुसार, हल्द्वानी और देहरादून की संयुक्त टीम वसंत विहार इलाके में शंखधर के निवास पर तलाशी ले रही है। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा है कि यह अभियान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए चलाया जा रहा है।
इस मामले में विजिलेंस की कार्रवाई से यह संकेत मिलता है कि घोटाले में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। छात्रवृत्ति घोटाले ने राज्य में काफी चर्चा बटोरी है, और अब इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*