उत्तराखंड28सितम्बर24*भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का प्रहार जारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में इस अफसर के घर विजिलेंस की रेड,
सागर मलिक
आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने सम्बन्धी मामले में अभियुक्त अनुराग शंखधर, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के जनपद देहरादून स्थित आवास की दिनांक 28.09.2024 को सतर्कता अधिष्ठान द्वारा सर्च किये जाने के सम्बन्ध में।
थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में पंजीकृत मु0अ0सं0- 12/2024 धारा 13 (1) ई सपठित धारा 13(2) PC Act-1988 (संशोधित अधिनियम-2018) की विवेचना से सम्बन्धित अभियुक्त अनुराग शंखधर, तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी, ऊधमसिंह नगर के जनपद देहरादून स्थित आवास की दिनांक 28.09.2024 को सतर्कता अधिष्ठान की टीम द्वारा तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान दो लाख नकद, दो भवन के प्रपत्र, वाहन होण्डा WRB तथा अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख विवेचना हेतु प्राप्त किये गये, उक्त बरामद चल-अचल सम्पत्ति के विवरण को विवेचना में सम्मिलित कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*