पंजाब 26 सितम्बर 2024* त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने पुलिस टीमों द्वारा लगाये नाकों की चैकिंग की
अबोहर, 26 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए व लूटपाट की घटनाओं व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर रखी है। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने आज इन नाकों की चैकिंग की। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों की पालना करें। नाबालिग बच्चे वाहन न चलायें। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि आपके आस-पास कोई नशा तस्करी करता है या लूटपाट करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों के बाहर या चौक पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवायें ताकि अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ा जा सके।
फोटो:3, नाकों की चैकिंग करते डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी1 मई 26*विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली महाराज की पहल से जल्द पूर्ण होगा फोरलेन सड़क का निर्माण*
फर्रुखाबाद1 मई 26*बेरोजगारों को भूमिहीन मजदूरों की श्रेणी में रखा जाए: एन डी पी एफ
उत्तर प्रदेश1मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें…….