पंजाब 26 सितम्बर 2024* चलते वाहन पर मोबाईल सुनने वालों के पुलिस ने काटे चालान
अबोहर, 26 सितम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आज ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने बस स्टैंड के निकट जैन नगरी रोड पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे। इस दौरान चलते वाहन पर मोबाईल फोन सुनने वालों के भी चालान काटे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें। चलते वाहन पर मोबाईल न सुने इससे दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवाएं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। ऐसा करने वालों के 25 हजार रूपये के चालान काटे जायेंगे।
फोटो:2, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तराखंड1मई26*इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
जबलपुर1मई26*💦विस्तृत भावनात्मक लेखन : मां की ममता जीवन की अंतिम सांस तक,,
मथुरा 1 मई 26*“MISSION SHAKTI”**फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*