लखनऊ22सितम्बर24*माविया अली और उमर अली खान की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात, 2027 चुनाव को लेकर हुई चर्चा*
लखनऊ/देवबंद: पूर्व विधायक माविया अली और बेहट से सपा विधायक उमर अली खान ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई,
शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व विधायक माविया अली एवं जनपद की बेहट सीट से सपा विधायक उमर अली खान ने पार्टी प्रमुख सांसद अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तीनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। वहीं अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासकर सहारनपुर की सातों विधानसभा सीटों को लेकर दोनों क्षेत्रय नेताओं से बातचीत की। इस दौरान माविया आली ने विधानसभावार सपा प्रमुख को सभी सातों सीटों के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने नेताओं को अभी से विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटने एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया

More Stories
जालौन29अप्रैल26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उरई से बड़ी खबरें इस वक्त:
पूर्णिया बिहार 29 अप्रैल26 बैंकों पर पुलिस का पहरा: SP के आदेश पर जिलेभर में चेकिंग*
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!