हरिद्वार20सितम्बर24*ऋषिकेश में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरिद्वार से सागर मलिक की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
जिसमें विद्यालय के विभागाध्यक्ष सहित शिक्षक व 125 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यशाला में आपदा से सम्बन्धित नागरिक सुरक्षा का परिचय,संगठन के कार्यों की जानकारी,आपदा के प्रकार, आपदा आने, आपदा के दौरान व के बाद किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों को जानकारी दी गई। प्राथमिक चिकित्सा किट व उसका प्रयोग, आपात स्थिति में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार, गांठो के प्रकार व उसका उपयोग, की महत्वपूर्ण जानकारी प्रशिक्षणार्थियों ने प्राप्त की। इसके अतिरिक्त आपदा के दौरान सदमें में आए व्यक्तियों की पहचान, उनकी देखभाल, व साइको डिजास्टर मैनेजमेंट से सम्बन्धित कई प्रकार की गतिविधियों को प्रशिक्षणार्थियों से करवाया गया। यह प्रशिक्षण उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के मार्गदर्शन व निर्देशन में नागरिक सुरक्षा संगठन उत्तरी प्रभाग देहरादून के घटना नियंत्रण अधिकारी नीरज कुमार उनियाल द्वारा संपादित किया गया।

More Stories
अयोध्या 4 अप्रैल 26*मवई पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
बांदा4अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*
बाँदा 4 अप्रैल 26*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्राचार्य के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।