उत्तराखंड20सितम्बर24*प्रदेश के विधायको के बढ़े वेतन भत्ते, राजभवन से मिल गई मंजूरी,
सागर मलिक
उत्तराखंड में विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेनि.) ने विविध संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। गैरसैंण विधानसभा सत्र में सरकार ने विधेयक पारित किया था। इसके अलावा राज्यपाल ने उत्तराखंड (उप्र जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950) विधेयक 2024 को भी मंजूरी दे दी है
विविध संशोधन विधेयक के तहत विधायकों, पूर्व विधायकों, नेता प्रतिपक्ष के वेतन, भत्तों, पेंशन पारिवारिक पेंशन और कई अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। रेलवे कूपन, डीजल पेट्रोल, पारिवारिक भत्ता, जीपीएफ की लागू दर पर लोन व राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड की सुविधाएं मिलेंगी। विधायक विदेश में उपचार करा सकेंगे।

More Stories
कानपुर नगर25जुलाई26*रेलवे समपार संख्या-78 सात दिनों तक रहेगा बंद, अनुरक्षण कार्य के चलते यातायात रहेगा प्रभावित*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई 26 *सतर्कता से टला बवाल* *आंदोलन शांतिपूर्ण, मीडिया से दुर्व्यवहार निंदनीय*
पूर्णिया बिहार 25 जुलाई26*छात्रों की जीत, शिक्षा की जीत*