भरथना इटावा 9 अक्टूबर*समाधान दिवस में पांच लोगों ने फरियाद लगाई,दो शिकायतों का निस्तारण किया गया।
भरथना कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार हरिश्चन्द्र व प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार पटेल
के समक्ष क्षेत्र के ढकपुरा गाँव के साहब सिंह ने मां के नाम भूमि पर विपक्षियों द्वारा कब्जा करने, चंद्रपुरा गांव मान सिंह ने नामजद तीन लोगों पर पुत्री को ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की गुहार लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया इसके अलावा नगला दया के जय सिंह ने विपक्षियों पर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत की,तहसीलदार हरिश्चन्द्र के अनुसार समाधान दिवस में कुल पांच शिकायतें आई है जिसमे दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
समाधान दिवस के दौरान एसएसआई दीपक कुमार सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
कौशाम्बी 23 अक्टूबर 26*भरवारी में एमएलसी मतदान के दौरान बूथ के पास कुर्सी-मेज लगाकर जमे रहे सपा-भाजपा नेता,लेते रहे पल-पल का जायजा*
लखनऊ23 अक्टूबर 26*यूपी में 11 सीटों पर MLC चुनाव का मतदान खत्म*मतदान अपडेट