औरैया8अक्टूबर*लखीमपुर की घटना को लेकर सपा ने की श्रद्धांजलि सभा*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी युवजन सभा के नेतृत्व में नवीन मंडी परसर औरैया में दिवंगत लखीमपुर खीरी के पत्रकार एवं किसानों के मारे जाने पर औरैया जनपद के किसानों ने शोक सभा का आयोजन किया। एवं 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के शांति के लिए परमात्मा से कामना की है। इसके अलावा मृतक पत्रकार व किसानों उनको पुष्प अर्पित किए एवं भगवान से उनके परिवार को शक्ति दे ऐसी कामना की गई।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदोरिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा सांसद के पुत्र के काफिले की गाड़ियों से जो किसान व पत्रकार मारे गयै है वह बहुत ही निंदनीय है। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण आरोपितों को बचाने का कुचक्र रच रहे है , जो सरासर गलत है। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलने तक उपरोक्त घटना का पुरजोर विरोध करती रहेगी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उदयवीर यादव , सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया , रामजी लाल गुप्ता , सर्वेश बाबू गौतम , मुलायम सिंह यादव , बड़े भैया , आत्माराम , अजय यादव , सीटू यादव , अरविंद श्रीवास्तव , कोमल सिंह संजय भदोरिया , नीरज गौतम , नंदलाल , शेरू , अमरीश , लकी , जंगली सिंह , अर्पित पोरवाल , सुनील , विशाल नागर , गोविंद पाल , राजन चौहान व बबलू आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या4मई26*पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर राम नगरी अयोध्या में जश्न का माहौल
अम्बेडकरनगर4मई26*चार भाई बहनों और माँ की हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर,,
लखनऊ4मई26*अभी तीन दिनों तक आंधी पानी की संभावना, पाकिस्तानी विक्षोभ का असर*