हरिद्वार रूड़की13सितम्बर24* पुलिस- बदमाशो के बीच मुठभेड*
अरशद हुसैन 9997204820, 8077032828
एंकर- पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात्रि रूड़की के मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर कलां पुरकाजी मार्ग पर मुठभेड हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया वही दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि देर रात्रि पुलिस गंगनहर नसीरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया लेकिन कार चालक ने कार को दौड़ा दिया। पुलिस ने जब उसका पीछा कर रोका गया तो एक व्यक्ति ने कार से उतरकर पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें युवक को गोली लगी है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना
मेहराज पुत्र कमरुद्दीन निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ बताया जिसकी उम्र 50 वर्ष है। बदमाश मंगलौर में 7 सितंबर को हुई लूट के मामले में भी शामिल है तथा बदमाश पर लूट हत्या जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज है। पुलिस इसका ओर भी आपराधिक इतिहास खंगालने में लगी हुई है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*