[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: फिर बढ़ा घरेलू गैस सिलिंडर का 15 रुपये दाम
अयोध्या। आजकल घरेलू गैस सिलेंडर का दाम दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। गत दिनों ₹947. 50 पैसा इसका मूल्य था। आज फिर घरेलू गैस प्रति सिलेंडर का दाम ₹15 महंगा हो गया। इसके चलते अब घरेलू गैस सिलेंडर ₹962. 50 पैसे में मिलेगा।
जबकि कमर्शियल प्रति गैस सिलेंडर का दाम 1870 रुपये है।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अमानीगंज।
सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर पीठ के शिष्य के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंडासा थाने में दी तहरीर। खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी राहुल यादव ने सोशल मीडिया पर की है आपत्तिजनक पोस्ट।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ऑनलाइन के माध्यम से रुपए निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य पुलिस ने किया गिरफ्तार
राकेश सिंह
अयोध्या
अयोध्या।साइबर क्राइम को मिली बड़ी सफलता। ऑनलाइन धोखाधड़ी से रुपए निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता। साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी तरीके से ऑनलाइन गूगल पे के माध्यम से धोखाधड़ी करके रुपये निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार करके नगद रुपए व सामान किया बरामद। मामला कोतवाली नगर के जनौरा निवासी कृष्ण कुमार का है जिन्होंने 4 अक्टूबर को साइबरक्राइम थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरे खाते से ₹11,25,000 रुपये किसी ने गूगल पे के माध्यम से निकाल लिया है। साइबर क्राइम लिखित प्रार्थना पत्र मिलने के कार्रवाई में जुटी हुई थी, मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के संज्ञान में आने के उपरांत तत्काल कार्रवाई करने के दिए गए थे निर्देश। इसी क्रम में साइबर क्राइम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर फर्जी तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले जालसाज को गिरफ्तार करके पचास हजार रुपये नगद, 6 लाख रुपये का सामान बरामद किया साथ में आरोपी के खाते में जमा सत्तर हजार रुपये प्राप्त कर किया सीज। पकड़े गए जालसाज की पहचान दुर्गेश कुमार पुत्र उत्तरी प्रसाद निवासी ग्राम दौलतपुर थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या के रूप में हुई।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुआ सामूहिक विवाह प्रचार रथ। एडीएम एफआर गोरेलाल शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना।जनपद में सामूहिक विवाह को लेकर किया जाएगा प्रचार।28 नवंबर को है सामूहिक विवाह का आयोजन। विवाह के लिए पात्र लोग कराएं रजिस्ट्रेशन। अब तक जनपद में रजिस्टर्ड हुए हैं 1 लाख 27 हज़ार लाभार्थी।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अल-सुबह पाकिस्तान में भूकंप
20 लोगों के मरने की आशंका !
भूकंप के झटके से पाकिस्तान आज सुबह-सुबह दहल उठा.
पाकिस्तान के दक्षिणी इलाके हरनाई में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसमें कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की खबर है.
यह संख्या बढ़ भी सकती है.
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या
अयोध्या। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने क्षेत्र भ्रमण कर जनपद के विभिन्न मन्दिरों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद के देवकाली मंदिर , छोटी देवकाली, मां पाटेश्वरी भवानी मंदिर, कैंट स्थित आदिशक्ति मरी माता मंदिर एवं मां जालपा भवानी देवी मन्दिर सहित जनपद के विभिन्न मन्दिरो का निरीक्षण किये व ड्यूटी पर लगे सुरक्षा कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में भी हुआ पीएम केयर्स फंड से बने 9 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण। जिला पुरुष अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में डीएम अनुज झा ने किया लोकार्पण। जिला महिला चिकित्सालय के एमसीएच विंग में 1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता से नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का किया गया लोकार्पण।जनपद में 10 ऑक्सीजन प्लांट हो रहे संचालित।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद का धर्मांतरण पर बड़ा बयान। कहा गलत हुई गिरफ्तारी।जिसका धर्मांतरण हुआ उसका अभी तक नहीं आया बयान। पुलिस उसका भी ले बयान। इस्लाम में धर्मांतरण कबूल नहीं। जबरदस्ती नहीं बनाया जाता मुसलमान। जिनका हुआ धर्मांतरण अभी तक नहीं आया बयान। जो पकड़े गए हैं उनका अभी तक नहीं साबित हुआ है जुर्म। धर्मांतरण का ठीकरा कल्वे जव्वाद ने मीडिया पर फोड़ा।कहा मीडिया करा रही है हिंदू मुस्लिम। शिया वक्फ बोर्ड के गठन पर बोले कल्वे जव्वाद। कहा सरकार सदस्यों को जल्द करें नॉमिनेट। विधानसभा चुनाव के पहले करे नॉमिनेट। कोर्ट में चल रहा मामला। बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के किसी भी साथी को ना लाएं बोर्ड में। नहीं तो फिर शुरू होगा बोर्ड में भ्रष्टाचार।कर्बला में शहीद हुए 74 ताबूत के कार्यक्रम में राठहवेली के इमामबाड़ा में पहुंचे थे कल्वे जव्वाद
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: अयोध्या से सुजागंज टिकैत नगर बाराबंकी होते हुए लखनऊ तक शाही रोड का निर्माण अब समय की मांग हो रही है। इस सड़क के निर्माण से इस क्षेत्र को भारी फायदा हो सकता है और लखनऊ से अयोध्या की यात्रा अधिक सुगम हो जायेगी ।
[07/10, 6:22 PM] Abdul jabbar Ayodhya: ब्रेकिंग
एसएसपी शैलेश पांडे की प्रेसवार्ता
अयोध्या।
15 हज़ार का इनामी अपराधी मोनू उर्फ अब्दुल मन्नान गिरफ्तार। उसका साथी श्रवण उर्फ राका भी गिरफ्तार। पटरंगा पुलिस ने गंगरेला मोड़ से किया गिरफ्तार।अपराधियों के पास से 19 चोरी के मोबाइल बरामद,चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद,चोरी का एक चांदी का सिक्का भी बरामद, एक असलहा व दो जिंदा कारतूस बरामद। 2160 रुपए भी बरामद।
[07/10, 6:31 PM] Abdul jabbar Ayodhya: प्रेस नोट दिनांक 07.10.2021 थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या
*पहली पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके साथियों के साथ मिलकर करायी अपने पति की हत्या, पत्नी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार*
दिनांक 24.09.2021 को थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या में, सूचनाकर्ता श्रीमती नीलम पत्नी अरमान नि0 जयसिंहपुर मंगता का पुरवा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या द्वारा अपने पति अरमान उम्र करीब 35 वर्ष के दिनांक 22.09.2021 को दिन 10.00 बजे घर से कचेहरी के लिए जाने की बात कहकर निकलने के पश्चात् गायब होने की सूचना दी गयी थी। जांच के क्रम में उक्त गुमशुदा अरमान पुत्र शंकर नि0 जयसिंहपुर मंगता का पुरवा थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या का शव दिनांक 02.10.2021 को सुबह में ग्राम बैसिंहपुर थाना पूराकलन्दर स्थित नहर में एक बोरे व पालीथीन में रखी हुई प्राप्त हुयी। जिसकी सूचना उक्त मृतक अरमान की पत्नी नीलम के द्वारा थाना पूराकलन्दर को दी गयी, जहाँ से शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी तथा दिनांक 03.10.2021 को पत्नी नीलम की तहरीर पर मु0अ0सं0 503/21 धारा 302/201/34 भादवि0 बनाम भीम, रोशन पुत्रगण नवमी नि0गण सरेठी थाना को0अयोध्या जनपद अयोध्या, लुबुन्नू उर्फ अनिल पुत्र सहवाले नि0 ददेरा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या व मौजीराम पुत्र रमजसा नि0 चिथड़िया नाका थाना को0नगर जनपद अयोध्या के विरूद्ध थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराया गया। उक्त घटना में सत्य परक अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के निर्देश पर थाना को0अयोध्या व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गयी तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के कुशल परिवेक्षण में थाना को0अयोध्या व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करते हुए निम्नलिखित 04 अभियुक्त को आज दिनांक 07.10.2021 को भिन्न- भिन्न स्थान व समय पर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर मृतक अरमान पुत्र शंकर उपरोक्त की मोटरसाइकिल पल्सर रंग काली नं0 UP 42 AN 6155 व मृतक की पासबुक(यूको बैंक) की बरामदगी की गयी। पकड़े गये अभियुक्तगण के द्वारा पूछने पर वादिनी मुकदमा/अभियुक्ता श्रीमती नीलम पत्नी अरमान उपरोक्त बतायी कि उसके तथा नामजद अभियुक्त भीम पुत्र नवमी उपरोक्त के बीच कई वर्षों से आंतरिक सम्बन्ध हैं। नीलम के पति ने 03 वर्ष पहले एक दूसरी लड़की खुशी से भी शादी कर लिया था तथा पति अरमान वादिनी के ऊपर ध्यान नही देता था जिससे वादिनी नीलम उपेक्षित होकर अपने मायके आशापुर में ही रहती थी। वादिनी नीलम अभियुक्त भीम के साथ शादी करना चाहती थी किन्तु पति अरमान के जिन्दा रहते यह सम्भव नही हो सकता था। दूसरा कारण अभियुक्त भीम अपने छोटे भाई जिद्दी की पत्नी लक्ष्मी की वर्ष 2019 में घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके सम्बन्ध में थाना को0अयोध्या में मु0अ0सं0 637/19 धारा 302 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत है। जिसमें अभियुक्त भीम गिरफ्तार होकर जेल गया था, अभियुक्त भीम अपनी जमानत के लिए अरमान को काफी पैसे दिये थें किन्तु अरमान न तो जमानत कराया और न ही पैसे वापस किये। जबकि भीम के द्वारा अरमान से बराबर पैसे मांगा जाता रहा, घटना के दिन भीम व अभियुक्ता नीलम के द्वारा पूर्व नियोजित योजना व बातचीत के क्रम में षड़यंत्र करके भीम के द्वारा मृतक अरमान को अपने गांव सरेठी बुलवाया गया तथा मृतक अरमान के सरेठी गांव पहुंचने पर दिनांक 22.09.2021 को ही दिन में लगभग 10.30 बजे अरमान की भीम व उसके तीन भाई व बहनोई लुबुन्नू के द्वारा घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी तथा शव को अंधेरा होने के पश्चात् बोरे व पालीथीन में रखकर बालू की बोरी के साथ ग्राम बैसिंहपुर थाना पूराकलन्दर के पास नहर में फेंक दिया गया था। मृतक की मोटरसाइकिल पल्सर को भीम के दो भाई ले जाकर गोसाईगंज थाना क्षेत्र में ग्राम अमसिन के पास लावारिस छोड़कर आ गये थें जो कि अभियुक्तगण की निशादेही पर आज दिनांक 07.10.2021 को बरामद किया गया। इस घटना में एफ0आई0आर में नामजद मौजीराम पुत्र रमजसा नि0 चिथड़िया नाका थाना को0नगर जनपद अयोध्या की घटना में संलिप्तता नही पायी गयी तथा नामजद शेष 03 अभियुक्त के अलांवा अन्य 02 अभियुक्त की घटना में संलिप्तता पायी गयी तथा वादिनी/पत्नी मृतक श्रीमती नीलम के द्वारा अपने प्रेमी भीम उपरोक्त के षड़यंत्र से अपने पति अरमान की हत्या कराने के कारण अभियुक्ता बनी। निम्नलिखित 04 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-*
01. नीलम पत्नी अरमान नि0 जयसिंहपुर मंगता का पुरवा थाना को0 अयोध्या जनपद अयोध्या
02. रोशन पुत्र नवमी नि0 सरेठी थाना को0अयोध्या जनपद अयोध्या
03. सूरज पुत्र नवमी नि0 सरेठी थाना को0अयोध्या जनपद अयोध्या
04. लुबुन्नू उर्फ अनिल पुत्र सहवाले नि0 ददेरा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 503/21 धारा 302/201/34/120 बी भादवि0 थाना को0अयोध्या जनपद अयोध्या
*बरामदगी का विवरण-*
01. एक अदद मोटरसाइकिल मृतक पल्सर काली रंग सं0 UP 42 AN 6155
02. मृतक की एक अदद पासबुक (यूको बैंक)
03. मृतक की एक अदद निवास प्रमाण पत्र की प्रति
04. मोबाइल बिल की रसीद एक अदद
*गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम* गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम
थाना को0 अयोध्या- सर्विलांस/स्वाट टीम जनपद अयोध्या
01. प्र0नि0 अशोक कुमार सिहं 01. उ0नि0श्री रतन शर्मा स्वाट प्रभारी
02. व0उ0नि0 रामेन्द्र प्रसाद वर्मा 02. का0 लल्लू यादव सर्विलांस टीम
03. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा 03. का0 शिवम कुमार स्वाट टीम
04. उ0नि0 रामप्रकाश मिश्रा 04. का0 विनय राय स्वाट टीम
05. म0उ0नि0 दीपशीखा सिंह
06. हे0का0 शेषनाथ सिंह
07. हे0का0 सुभाष सिंह
08. का0 आनन्द वर्धन
09. का मंयक कुमार पाल
10. का0 रविकान्त सरोज
11. का0 प्रशान्त
12. का0 अखिल कुमार
13. का0 अनुज
?
More Stories
लखनऊ23जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर23जून25*बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान पर भाजपा का विरोध:भागलपुर में धरना-प्रदर्शन,राजद अध्यक्ष से माफी की मांग
मथुरा 23 जून 25*थाना नौहझील मथुरा पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*