पंजाब 07 सितम्बर 2024* केमिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 07 सितम्बर 2024 पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी व होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त चेयरमैन सुखविंदर सिंह गोल्डी के प्रतिष्ठान पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन सुखविंदर सिंह गोल्डी व प्रधान रंधीर गाबा को कैमिस्टों की ओर से बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और उनका मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर उपप्रधान हैप्पी कुक्कड़, उपप्रधान गोगी शर्मा, सचिव नवीन धूड़िया मिट्ठू आदि उपस्थित थे। अंत में गोल्डी व गाबा ने उपस्थित कैमिस्टों को विश्वास दिलाया कि भविष्य में कैमिस्टों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने देंगे।वहीं, शशि वधवा की ओर से ऑनलाइन माध्यम से पूरी टीम को बधाई दी गई।

More Stories
हरिद्वार, 12 अगस्त 2026*हरियाली अमावस्या पर हरिद्वार में विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
पूर्णिया बिहार 12 अगस्त 26, 12 सितंबर को पूर्णिया में लगेगी तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत
लखनऊ12अगस्त26* छात्रों और विश्वविध्यालय प्रशासन के बीच 56 दिनों से चला आ रहा गंभीर गतिरोध आखिरकार समाप्त हो गया है।