February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या7अक्टूबर*शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली जरूर लें ....... अरुण कुमार*

अयोध्या7अक्टूबर*शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली जरूर लें ……. अरुण कुमार*

*अब्दुल जब्बार एडवोकेट*

अयोध्या7अक्टूबर*शरदकालीन गन्ने के साथ सहफसली जरूर लें ……. अरुण कुमार*

भेलसर(अयोध्या)जनपद बाराबंकी की गन्ना समिति दरियाबाद के ग्राम मुड़ियाडीह में लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में बोलते हुए गन्ना किसान संस्थान के विषय विशेषज्ञ अरुण कुमार ने कहा कि किसान भाई अक्टूबर में ट्रेंच विधि से गन्ना बोकर साथ में आलू,लहसुन,प्याज,धनिया,मटर व सरसों आदि की सहफसली खेती करें तो बिना लागत बढ़ाये दो गुना लाभ कमा सकते हैं। शरदकालीन गन्ने में बुवाई के समय पोटाश के साथ जिंक व सल्फर का प्रयोग करने से जमाव,उत्पादन व चीनी परता आदि में बढोत्तरी होती है।पूर्व संयुक्त निदेशक गन्ना शोध डॉ0 सुचिता सिंह ने कहा कि शरदकालीन गन्ने में अंकुर बेधक कीट का प्रकोप नहीं होता तथा अन्य कीट व रोगों का भी कम प्रभाव पड़ता है।किसान भाई कीटनाशक दवाओं का प्रयोग जरूरी होने पर,वैज्ञानिकों से सलाह लेकर ही करें।
चीनी मिल रोज़ागांव के सहायक महाप्रबंधक गन्ना श्री हरदयाल सिंह ने कहा कि चीनी मिल रोज़ागांव किसानों को गन्ना बीज,कृषि यंत्रों व दवाओं पर विशेष अनुदान देकर शरदकालीन गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु कटिबद्ध है।किसान भाई अपने मोबाइल में बलराम ऐप को इंस्टाल कर उसका लाभ लें।गोष्ठी में गन्ना संस्थान के पूर्व प्रशिक्षक श्री पीसी सोनी ने किसानों को गन्ना संस्थान के कार्यक्रमों व अध्धयन यात्राओं की विस्तार से जानकारी दी।गन्ना विकास परिषद बाराबंकी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री सच्चिदानंद सिंह ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा न केवल उन्नतशील प्रजातियों का शुद्ध बीज उत्पादन किया जा रहा है बल्कि इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो रहा है।गन्ना समिति के सचिव श्री जनार्दन सिंह तथा जोनल इंचार्ज श्री सौरभ सिंह के द्वारा गन्ना किसानों को शीघ्र गन्ना प्रजाति को शा 13235 तथा को लख 14201 की सिंगल बड से शरद कालीन बुवाई करने तथा 15 अक्टूबर तक शत प्रतिशत घोषणा पत्र ऑनलाइन भरने हेतु प्रेरित किया गया।गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।