मऊरानीपुर (झांसी) 4 सितंबर 2024 पंडित काशीप्रसाद द्विवेदी उर्फ कक्का की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
झांसी। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज मऊरानीपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विद्यालय के संस्थापक पंडित काशीप्रसाद द्विवेदी उर्फ कक्का की 18 वीं पुण्यतिथि गिरिराज गिरि की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी गोपेश तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम रहे। अतिथियों ने कक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि कक्का का सामाजिक, शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा। इस दौरान प्रबंधक अशोक कुमार द्विवेदी, यशपाल द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, राजीव द्विवेदी, संजीव द्विवेदी, रजनीश द्विवेदी आदि छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ मौजूद रहा। संचालन प्रधानाचार्य आलोक कुमार दुबे ने किया।
झांसी संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आजतक।

More Stories
हल्द्वानी15अगस्त26*अरुणोदय संस्था ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति बाटी
कानपुर नगर15अगस्त26*कल्याणपुर थाना क्षेत्र बिठूर रोड स्थित गुरुनानक स्कूल के सामने RK मार्बल की इमारत में अज्ञात कारणों से लगी आग*
नई दिल्ली15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*