औरैया6अक्टूबर*विकलांग युवक की जगह को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराने मे एरवाकटरा पुलिस हुई नकमस्तक ।
एरवाकटरा(औरैया)- जनपद औरैया के थाना क्षेत्र एरवाकटरा के ग्राम शेखुपुर में विकलांग युवक की जगह पर गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है जिसके चलते विकलांग युवक अपनी जगह को कब्जा मुक्त कराने हेतु अधिकारियों के दर दर पर शिकायत पत्र दे रहा है लेकिन अधिकारियों के कानों में अभी तक जू नहीं रेंगी। पीड़ित विकलांग के द्वारा थाना एरवाकटरा, तहसील दिवस ,थाना दिवस, उप जिलाधिकारी बिधूना, जिला अधिकारी औरैया, मंडलायुक्त के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न्याय की मांग के लिए शिकायती पत्र दिए हैं लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है पीड़ित के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय शाक्य को भी शिकायती पत्र दिया गया जिस पर विधायक द्वारा एरवाकटरा पुलिस को तत्काल प्रभाव से मामले की जांच कर विकलांग युवक की जमीन से अवैध कब्जा हटा कर शिकायत का निस्तारण करने के लिए कहां गया। लेकिन एरवाकटरा पुलिस ने विधायक जी का भी आदेश न माना गया बल्कि किसी भी उच्च अधिकारी के द्वारा दिये गये आदेशोे की आवेहलना करती दिखाई दी। जिससे पीड़ित युवक की जगह से अवैध कब्जा न हटाया गया। इस प्रकार से योगी सरकार की पुलिस अपनी मनमानी करती नजर आ रही है। जिससे आम जनता को उनकी मन मानी झेलनी पड़ रही है।पीड़ित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार न्याय की गुहार लगायेगा।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें