कानपुर देहात 3 सितंबर 2024 *जिला स्तरीय कुश्ती बालक वर्ग (अण्डर- 18) प्रतियोगिता का आयोजन6 सितम्बर को।
जिला स्तरीय कुश्ती बालक वर्ग (अण्डर- 18) प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम माती में दिनांक 6 सितम्बर को होगा आयोजन*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला क्रीडाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती बालक वर्ग (अण्डर- 18) प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टस स्टेडियम माती कानपुर देहात में दिनांक 6 सितम्बर, 2024 को किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 8:00 बजे से किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की सूचना प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व जिला खेल कार्यालय कानपुर देहात में भेजे । विस्तृत जानकारी हेतु दूरभाष न0. 9935746291 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है । प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता खिलाड़ीयों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेगे । प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ीयों को अपनी जन्म तिथि प्रमाण पत्र / आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
चित्रकूट 29 नवम्बर 26*ओर पंप कैनाल की नहर सफाई में अनियमितता के आरोप, आधी-अधूरी सफाई के बाद छोड़ा पानी, किसानों के गेहूं के खेत जलमग्न!
अयोध्या 29 नवम्बर 26* यूपीआजतक नटुज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
जम्मू कश्मीर 29 नवम्बर 26*मजदूरों, किसानों और गरीबों की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई