कौशाम्बी31अगस्त24*बर्खास्त किए गए नगर पालिका कर्मियों ने किया तालाबंदी*
*कौशांबी।**नगर पालिका परिषद मंझनपुर में सेवा से बर्खास्त किए गए दो दर्जन कर्मचारियों ने शनिवार को नगर पालिका परिषद के गेट में ताला बंद कर नारेबाजी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने अधिशाषी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी कर्मचारियों का शोषण करती हैं जिन कर्मचारियों ने नगर पालिका में तालाबंदी कर नारेबाजी की है वह सभी कर्मचारी पूर्व में नगर पालिका से बाहर किए जा चुके हैं। बताया जाता है कि नगर पालिका में लगभग 300 कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत हैं जिनमें दो दर्जन लगभग कर्मचारियों को नगर पालिका की ड्यूटी से बर्खास्त किया जा चुका है। यह कर्मचारी आउटसोर्सिंग से नगर पालिका में तैनात थे और इन पर कार्यो में लापरवाही करने का आरोप है जिस पर कार्यों में लापरवाही के चलते पूर्व से बर्खास्त किया गया है। नगर पालिका से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों ने तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन नारेबाजी की है। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी काम नहीं करेगा उसे बर्खास्त किया जाएगा और जिन कर्मचारियों ने पूर्व में काम नहीं किया उन्हें बर्खास्त किया गया है यह कहीं गलत नहीं है उन्होंने बताया कि आज वह छुट्टी पर हैं।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*