औरैया 23 अगस्त 24*भाजपा में ही उच्च पायदान की कुर्सी पर बैठ सकता कार्यकर्ता- गीता शाक्य*
*जिले में भाजपा की सदस्यता अभियान का लक्ष्य ढाई लाख, बांटी जिम्मेदारी*
*तीन तरह से सदस्यता अभियान चलायेगी भाजपा*
*बीजेपी की सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला हुई संपन्न*
यू पी आज तक फफूंद
ओम कैलाश राजपूत पत्रकार
*#औरैया।* भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने की। .सदस्यता अभियान पर विस्तार से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला महामंत्री शिव सिंह भारती ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गये नंबर 8800002024 पर मिस कॉल करके भाजपा का सदस्य बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है। बीजेपी पार्टी के इन्हीं कार्यकर्ता में से ही कोई कभी भी उच्च पायदान की कुर्सी पर बैठ सकता है। संगठन में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को तवज्जों दी जाती है और जो कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन में लगा रहता है वह एक दिन जरूर सफल होता है। जिले में ढाई लाख सदस्य बनाने की कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उस पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूरी तरीके से खरे उतरेंगे। यह सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन चुनाव नही संगठन पर्व है क्योंकि संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। .संगठन की सदस्यता विचार धारा प्रकिया है।समाज के प्रत्येक घर जाकर सदस्य बनाए। उन्होंने कहा की भाजपा ने सर्वप्रथम डिजिटल सदस्यता अभियान को 2014 में किया था।2017 व 2019 एवं 2022 में हमने विशेष सदस्यता अभियान चलाया था। अब फिर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन पर्व की घोषणा के साथ ही हम सभी की सदस्यता शून्य हो चुकी है। अब हम सब लोग फिर डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे। जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ 4-5 सितंबर को शुरू होगी। सदस्यता अभियान की कार्यशाला मे पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता चुन्नू , पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला महामंत्री कौशल राजपूत, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, जिला महामंत्री शिव सिंह भारती, अवधेश सिंह पिंकी, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अमर चंद्र राठौर, दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, अटसू चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल, ब्लाक प्रमुख बिधूना प्रतिनिधि आदर्श सेंगर, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांती मिश्रा, खुशबू पांडेय,भाजयुमो प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा, जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, जिला मंत्री राहुल गुप्ता, सोनू सोनी आदि रहे।

More Stories
देवबंद19मई26*ईमानदार निष्पक्ष अधिकारी रोजंत त्यागी चढ़े सियासी भेंट
मुंबई19मई26* बुलडोजर एक्शन, बांद्रा ईस्ट के ये 500 अवैध निर्माण ध्वस्त,*
कानपुर नगर19मई26*20 मई को दवा दुकानों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश*