प्रयागराज14अगस्त24*रोडवेज बस से कुचलकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम*
*प्रयागराज।**पूरामुफ्ती कोतवाली के सल्लाहपुर चौकी के समीप बुधवार दोपहर तेज रफ्तार जनरथ बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक पंतरवा गांव निवासी गौतम 22 वर्ष पुत्र चंद्रशेखर बुधवार दोपहर बाइक से सल्लाहपुर बाजार गया था। चौकी के समीप सड़क किनारे बाइक रोक कर खड़ा हो गया। इसी बीच प्रयागराज की तरफ से झांसी जा रही तेज रफ्तार जनरथ बस ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने दौड़ाकर चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन बदहवास हालत में रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 30 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*