July 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

लखनऊ14अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

लखनऊ14अगस्त24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस: PM मोदी ने पीड़ितों को किया याद, कहा- यह लोगों के साहस को श्रद्धांजलि देने का दिन

*2* बता दें कि मोदी सरकार 2021 से ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन उन लोगों को याद किया जाता है, जिन्होंने विभाजन के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

*3* जम्मू-कश्मीर के डोडा में एनकाउंटर, कैप्टन शहीद, 4 आतंकियों के मारे जाने की खबर; रक्षा मंत्री ने NSA-आर्मी चीफ के साथ बैठक की

*4* सुप्रीम कोर्ट : 1 अप्रैल 2005 के बाद से रॉयल्टी का पिछला बकाया वसूल सकेंगे राज्य; किसी तरह का जुर्माना न लगाने का निर्देश

*5* कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला: IMA की टीम मृतक के घर पहुंची, रेजिडेंट डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी

*6* बंगाल में अपराधियों को बचाया जा रहा’, डॉक्टर की हत्या-दुष्कर्म मामले पर भाजपा का ममता सरकार पर हमला

*7* केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, सीबीआई की गिरफ्तारी को दी थी चुनौती; अगली सुनवाई 23 को

*8* अमेरिका ने अरुण योगीराज को वीजा देने से किया इनकार, राम मंदिर के लिए बनाई थी रामलला की मूर्ति, इसके लिए अमेरिका ने कोई ठोस वजह भी नहीं बताई है

*9* जुलाई में थोक महंगाई घटकर 2.04% पर आई, रोजाना की जरूरत वाले सामानों के दाम कम हुए, जून में महंगाई 3.36% थी

*10* HAL का मुनाफा 77% बढ़कर 1,437 करोड़ रुपए पहुंचा, एक साल में शेयर 140% चढ़ा, फाइटर एयरक्राफ्ट बनाती है सरकारी कंपनी

*11* सेंसेक्स 150 अंक बढ़कर 79,065 के स्तर पर बंद, निफ्टी फ्लैट बंद हुआ, सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही

*12* देश का मानसून ट्रैकर: बिहार में 3 नदियां उफान पर; कानपुर में गंगा खतरे के निशान के ऊपर; हिमाचल में 213 सड़कें बंद

Taza Khabar

अब्दुल जब्बार 79 साल बाद बांस गांव में जगी उम्मीद बिजली विभाग की टीम ने किया सर्वे एक माह में विद्युतीकरण का आश्वासन भेलसर(अयोध्या)वर्षों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित ग्राम पंचायत लोहटी के मजरे नयापुरवा स्थित बांस गांव में आखिरकार विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।बुधवार को बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और मौके पर सर्वे कर ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी गांव पहुंचकर अधिकारियों को जल्द से जल्द विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रोहित जैन सहित टीम ने पूरे गांव का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने बिजली के खंभे लगाने, विद्युत लाइन बिछाने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सर्वे किया। टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक रामचंद्र यादव ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाए जाएं और विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए।उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ग्रामीणों को जल्द से जल्द बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बांस गांव के ग्रामीणों को लंबे समय से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही थी।मामला संज्ञान में आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजकर सर्वे कराया गया है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि एक माह के भीतर गांव में बिजली के खंभे लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे और कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गांव के ग्रामीण राजकुमार और श्यामलाल ने खुशी जताते हुए कहा कि वर्षों से गांव अंधेरे में था। कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका था। अब विभागीय अधिकारियों के गांव पहुंचने और सर्वे शुरू होने से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके घरों में भी बिजली पहुंचेगी।ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, गर्मी के दिनों में रातें हाथ का पंखा झलते हुए गुजरती थीं और अंधेरे के कारण जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता था। उन्होंने सरकार और प्रशासन से विद्युतीकरण का कार्य निर्धारित समय में पूरा कराने की मांग की है।मौके पर प्रधान प्रतिनिधि ,सदल प्रसाद निषाद, अजय शुक्ला, सोनू निषाद, प्रधान देवीदीन गौतम, घनश्याम गौतम, सुभाष निषाद, श्रीमती सुशीला निषाद, साहब लाल निषाद और कुंजबिहारी निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों से गांव में शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।