भरथना इटावा 2 अक्टूबर*
पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने शहीद सैनिकों की पत्नियों का स्वागत सम्मान किया।
नगर पालिका परिसर में गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने शहीद सैनिकों की पत्नियों रामबेटी,उर्मिला देवी,मालती देवी,मिथलेश कुमारी,जावित्री देवी,शीला देवी,सरोज देवी,आदेश कुमारी व शीला देवी का माल्यार्पण व शाल प्रदान कर स्वागत सत्कार किया गया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में जान देने वाले सैनिकों के निधन के बाद उनकी पत्नियों ने परिवार की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया गया,ऐसे में दिवंगत सैनिकों के प्रति सच्ची श्रद्धा सहित उनकी पत्नियां भी सम्मान के लायक है।
इस मौके पर सभासद/प्रतिनिधि रवि यादव,राजू शुक्ला,रोहित यादव,शिवराम यादव,मनोज गुप्ता के अलावा विश्राम सिंह यादव, के0 के0 यादव आदि की मौजूदगी रही।
फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
मुजफ्फरनगर २सितंबर २६ * मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत
हरिद्वार २सितंबर २६ * खटीमा-मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि, राज्य आंदोलनकारियों ने कहा- शहीदों का सपना पूरा होने तक जारी रहेगा संघर्ष
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण का 8वां दिन, कजरी और झिझिया से गूंजा प्रेक्षागृह*