हरिद्वार12अगस्त24*ज्वेलर्स सौरभ बब्बर ने किया सुसाइड। गंग नहर में मिला शव , पत्नी का कोई सुराग नहीं
किशनपुरा के साई ज्वेलर्स के स्वामी सौरभ बब्बर का शव हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला है हालाकि उसकी पत्नी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी सामने आया है जिसमें मृतक ने अपने आपको कर्ज की दल दल में डूबा हुआ बताते हुए सुसाइड करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार सौरभ बब्बर अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लापता थे।
सौरभ बब्बर भी सहारनपुर में गोल्ड कमेटी से जाने जाते है।
रानीपुर कोतवाली के मुताबिक आज सुबह उनका शव नहर के पास मिला है ।
बताया गया की पत्नी भी उनके साथ थी लेकिन वो अभी भी लापता है ।
सुसाइड नोट पर दस अगस्त की तारीख लिखी होने के साथ ही फोन कैमरा का टाईम भी दस अगस्त 2024 टाइम 1:23 दिखाई दे रहा है।
सुसाइड नोट में लिखा गया है कि, हमारे लेनदारों को हमने अंधाधुन ब्याज दी है अब हम और नहीं दे पा रहे।
हमारे दोनों बच्चे नानी के पास रहेंगे हम उनके हवाले करके जा रहे हैं हमें और किसी पर भरोसा नहीं।

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत