कानपुर नगर11अगस्त24*कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दिनांक-11/08/24 कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बिठूर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गौरब मेमोरियल इंटर नेशनल स्कूल सिहपुर मे हुई चोरी के संबध मे थाना बिठूर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 242/24 धारा 305/331 (4) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी किये गये 15,77080 रु0 को बरामद कर वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम महोदय एवं श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम के कुशल निर्देशन में व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर महोदय के सफल नेतृत्व में दिनांक 10/08/2024 को थाना बिठूर कानपुर नगर की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 242/24 धारा 305/331(4) बीएनएस में चोरी किये गये 15,77080 रु0 को बरामद कर वांछित चल रहे अभियुक्तगण को गंगा बैराज हाइवे गंभीरपुर मोड से गिरफ्तार किया गया।
घटनाक्रमः – दिनांक 10/08/24 को सम्बन्धित वादी की लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 242/24 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत हुआ था। दिनांक 10/08/2024 को मुखबिर की सूचना पर चोरी किये गये 15,77080 रु0 को बरामद कर वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. दीपक कुमार गौतम पुत्र रविशंकर गौतम निवासी 171 बैरी थाना कल्याणपुर कानपुर नगर उम्र करीब 25 वर्ष 2. अमित पुत्र पुत्तन सिंह निवासी गंभीरपुर कछार थाना बिठूर कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष 3. विक्रम उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 छम्मीलाल निवासी गंभीरपुर कछार थाना बिठूर कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष को गंगा बैराज हाइबे गंभीरपुर मोड से थाना क्षेत्र बिठूर कानपुर नगर से मय चोरी किये गये 15,77080 रु0 के साथ गिरफ्तार किया गया बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढोत्तरी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुये अभि० उपरोक्त को मा०न्या० भेजा जा रहा है। पुलिस बल द्वारा इस प्रभावी गिरफ्तारी की कार्यवाही की क्षेत्र की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा व सराहना की गयी।

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़