कानपुर नगर8अगस्त24*पनकी पुलिस ने नावालिक वाहन चालकों पर लगाम हेतु दिया संदेश*
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए एम वी एक्ट कानून में नाबालिक बच्चों द्वारा वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर ₹25000 का जुर्माना एवं घटना होने पर अभिभावकों को जेल भेजने के प्रावधान पर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पनकी पुलिस द्वारा एम आई जी चौकी प्रभारी के नेतृत्व में सरस्वती विद्यालय बी ब्लॉक पनकी में विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ बैठक कर चर्चा के उपरांत संबोधन करते हुए चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में आने वाले नाबालिक छात्र-छात्राओं को वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर ₹25000 का चालान और घटना करने पर को जेल जाना पड़ता है इसके साथ ही यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए संपूर्ण जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया साथ ही कुछ दिन पूर्व साकेत नगर टेलीफोन एक्सचेंज के पास हुई घटना की जानकारी देकर बताया गया कि नाबालिक छात्र के द्वारा वाहन चलाते समय एक स्कूटी सवार मां बेटी को टक्कर मारने पर काफी दूर गिरने से माँ भावना की मौके पर मौत हो गई और बेटी कक्षा 8 की छात्रा थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में इलाज चल रहा है चालक नाबालिक था उसे वाल सुधार गृह व उसके पिता को जेल भेजा गया विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी निगम अपने संबोधन में कहां कि कोई भी छात्र-छात्रा द्वारा विद्यालय में वाहन लाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा है एम आई जी चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह द्वारा पूर्व में श्री राम एजुकेशन सेंटर व मदर टेरेसा विद्यालय के अलावा अन्य विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया गया है इस मौके पर चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह उप निरीक्षक प्रभात मिश्रा हेड कांस्टेबल शिवनाथ सिंह शिक्षिका पायल चौहान वैभव निगम उपस्थित रहे

More Stories
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 6 बजे तक की देश-राज्यों की आज की बड़ी खबरें..
देवरिया 22 नवम्बर 26* ऊर्जा मंत्री ने 132/33 के.वी. 2×40 एम.वी.ए. नारायणपुर विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया
लखनऊ22 नवम्बर 26*सपा सरकार बनने पर वन बॉन्ड वन सैलरी उपलब्ध कराने का होगा काम*