June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रायबरेली8अगस्त24*जमुरावां ग्राम प्रधान के उपचुनाव में अनुराग कुमार भारी मतों से हुए विजयी

रायबरेली8अगस्त24*जमुरावां ग्राम प्रधान के उपचुनाव में अनुराग कुमार भारी मतों से हुए विजयी

रायबरेली8अगस्त24*जमुरावां ग्राम प्रधान के उपचुनाव में अनुराग कुमार भारी मतों से हुए विजयी।

रायबरेली से पवन कुमार की रिपोर्ट यूपीआजतक

महराजगंज/रायबरेली। विकासखंड महराजगंज के जमुरावां गांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में अनुराग कुमार पुत्र अखिलेश कुमार भारी मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। तो वही विशेषर पासी दूसरे स्थान पर व मुन्नीलाल तीसरे स्थान पर रहे। अनुराग कुमार ने पहले ही राउंड से बढत बना ली तो पीछे मुड़कर नहीं देखा और आखिरी राउंड तक व हर प्रत्याशी से आगे रहे।
बताते चलें कि, विकासखंड महराजगंज के 3 वर्ष पूर्व हुए प्रधानी के चुनाव में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रोशन लाल प्रधान निर्वाचित हुए थे जो अभिलेखों में नाबालिक पाए गए थे। जिस वाद को ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी न्यायालय में दायर किया गया था। जिस पर उपजिलाधिकारी ने रोशन लाल को आयोग्य घोषित करते हुए प्रधानी समाप्त करने के निर्देश दिए थे। तथा जमुरावां गांव में प्रधानी के पद को निरस्त कर पुन: चुनाव कराए जाने की बात कही थी। जिस पर दिनांक 6 अगस्त को जमुरावां ग्राम सभा में प्रधानी पद के उपचुनाव में अनुराग कुमार विशेषर पासी व मुन्नीलाल सहित आठ लोगों ने अपना भाग्य आजमाया था। जिसमें मतदान होने के बाद आज दिनांक 8 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से विकासखंड परिसर में मतगणना का कार्य शुरू हुआ। तो अनुराग कुमार अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी विशेषर पासी को 342 मतों के रिकॉर्ड तोड़ मतों से पराजित किया। जमुरावां ग्राम सभा में प्रधान के पद को हासिल किया। तो वही अनुराग कुमार को 921 मत मिले तथा दूसरे स्थान पर रहे विशेषर पासी को 579 तथा तीसरे स्थान पर रहे मुन्नीलाल को 303 मत प्राप्त हुए। वहीं विकासखंड परिसर में हो रही मतगणना के दौरान उपजिलाधिकारी राजितराम गुप्ता क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल व खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह एडियो सी. अरुण श्रीवास्तव एडियो पंचायत सीताराम कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम सहित भारी मात्रा में पुलिस बल व विकासखंड के कर्मचारियो की मौजूदगी में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। तो वही नव निर्वाचित ग्राम प्रधान अनुराग कुमार को उपजिलाधिकारी राजितराम गुप्ता क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र बहादुर पाल व खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह आरो सफीकुर रहमान ने जीत का प्रमाण पत्र देते हुए नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी। तथा जमुरावां गांव के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर अतुल त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राम मनोहर त्रिपाठी, शिव शंकर सिंह, मंसाराम मौर्या, जगद्त त्रिपाठी, प्रवीण त्रिपाठी, रोशन लाल, इंद्रपाल यादव, राम प्रताप सिंह, श्यामू सिंह, प्रेम शंकर मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह चौहान, कल्लू मौर्या, सुरेश मौर्या, राजेश मौर्या, आशीष मौर्या अधिवक्ता, राम प्रसाद पासी, रामरूप चौकीदार, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, नंदन लोधी, हीरालाल, शीतला प्रसाद, सुनील लोधी, रामजी मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, फिरोज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
इनसेट
विकासखंड महराजगंज के जमुरावां गांव में हुए उपचुनाव में ब्राह्मण बिरादरी की एकजुटता ने लहराया परचम और ब्राह्मण बिरादरी की एकजुटता की वजह से अनुराग कुमार रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित हुए।
इनसेट
जमुरावां ग्राम सभा की जनता ने हो रहे उपचुनाव में पहले से ही यह ठान लिया था कि, इस बार गांव में विकास की गंगा बहाने वाले तेजतर्रार पढ़े-लिखे नव युवक को ही ग्राम सभा का मुखिया बनाया जाएगा। जिसके चलते ग्रामीणों द्वारा हर जाति के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए जमुरावां गांव में पहली बार रिकॉर्ड मतों से अनुराग कुमार को भारी मत देकर भारी मतों से विजयी बनाकर यह जनादेश दिया है कि, विकास ही ग्रामीणों का प्रमुख मुद्दा है। और विकास के नाम पर ही ग्रामीणों ने अनुराग कुमार को रिकॉर्ड मत देकर विजय श्री दी है।
इनसेट
जमुरावां गांव के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले समाजसेवी व विधायक प्रतिनिधि अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू ने हो रहे उपचुनाव में रिकॉर्ड मेहनत कर व हर जाति के लोगों को एकजुट कर पुरे विकासखंड में यह जनादेश देने का काम किया है कि, यदि हम सभी लोग एकजुट हो जाए तो कुछ भी कर पाना संभव नहीं है। जिनकी वजह से आज महराजगंज विकासखंड के जमुरावां गांव में अनुराग कुमार रिकॉर्ड मतों से विजयी घोषित हुए हैं। जिसमें अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम है।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.