अयोध्या30जुलाई24*रेलवे की हठधर्मिता के कारण भूस्वामियों से वार्ता विफल*
जैसा कि विदित है कि रेलवे अयोध्या धाम जंक्शन पर द्वितीय प्रवेश द्वार हेतु भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चला रहा है।
इसी क्रम में आज स्थलीय निरीक्षण के लिए भूमि अध्यप्ति अधिकारी ने रेलवे स्टेशन तथा आबादी का निरीक्षण किया। भू स्वामियों तथा रेलवे के अधिकारियों के वार्ता के क्रम में रेलवे के अधिकारी अपने प्रोजेक्ट को किसी भी कीमत पर 1 इंच भी बदलने के लिए तैयार नहीं दिखे। जिससे जनता में बार-बार आक्रोश दिखाई पड़ा।
अयोध्याधाम विकास समिति के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा की रेलवे यदि इसी तरीके से अपनी जिद पर अड़ा रहेगा तो हम सत्याग्रह के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर अधिवक्ता दीनदयाल शर्मा, दीपक यादव, सुरेश दत्त पांडे, सीता कुंड के पार्षद विनय जायसवाल, श्रीनिवास शास्त्री, अंकित उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, हरिनाथ यादव, दिनेश मिश्रा सहित सैकड़ों भूस्वामी उपस्थित रहे।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।