जयपुर30जुलाई2024*वृक्षारोपण कर धरती को स्वर्ग बनाएँ
एम.पी.एस. इंटरनेशनल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों को दी एजुकेशन कमेटी ऑफ माहेश्वरी समाज जयपुर (सोसाइटी) की ओर से एक पौधा एक संकल्प के तहत पौधों का वितरण किया गया । कार्यक्रम के अतिथि श्री दीपक मालपानी जी
, श्री अरुण नोवल जी , श्री नरेश लखोटिया जी , श्रीमती उमा श्री महेश मालपानी जी ,सचिव श्री दीपक शारदा जी , प्राचार्या श्रीमती मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को बिल्वपत्र के पौधे वितरित किए। प्रकृति- प्रेमी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे सच्चे मित्र होते हैं। वे हमारी भावनाओं के सच्चे साथी होते हैं। अत: हमें पौधारोपण कर उनका संरक्षण करना चाहिए। प्राचार्या महोदया ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पेड़ हमारे पारिवारिक सदस्य की तरह हैं। हमें उनकी देखभाल अपनेपन और स्नेह के साथ करनी चाहिए।विद्यार्थियों ने भी इस अवसर पर वृक्षों का महत्व बताते हुए कविता- पाठ, सामूहिक गान की मनोहर प्रस्तुति दी |
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।