कानपुर देहात26जुलाई24*पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय,, माती, अकबरपुर, शिक्षा सप्ताह
पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय माती, अकबरपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की चौथी वर्षगांठ पर 22 से 28 जुलाई 2024 तक “शिक्षा सप्ताह” बहुत ही शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण अवसर एनईपी 2020 द्वारा शुरू किए गए परिवर्तनकारी सुधारों पर विचार करने और हमारे देश भर में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है। इस साप्ताहिक कार्यक्रम को विद्यालय के प्राचार्य ए एच अंसारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न किया जा रहा है। विभिन्न विभाग के प्रभारियों के मार्गदर्शन में आवंटित दिन और विषय के अनुसार कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता की।
1.दिन 1: सोमवार – जुलाई 22, 2024
TLM (शिक्षण-अधिगम सामग्री) दिवस – शिक्षकों को स्थानीय संदर्भ के आधार पर शिक्षण-अधिगम सामग्री प्रदर्शित करने तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में उसका प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अंतर्गत शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से विभिन्न विषय की अलग अलग शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार की गई एवं पुस्तकालय में इसकी सुंदर प्रदर्शनी का भी आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
2. दिन 2: मंगलवार – जुलाई 23, 2024
FLN दिवस – निपुण/एफएलएन मिशन के सफल कार्यान्वयन के लिए सभी हितधारकों के बीच अधिक जागरूकता पैदा की गई। इसके अंतर्गत अभिभावकगण को भी सम्मिलित कर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया और उनको निपुण मिशन की जानकारी विस्तार से अवगत कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों की सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
3. दिन 3: बुधवार – जुलाई 24, 2024
खेल दिवस – शिक्षार्थियों के बीच खेल और फिटनेस के महत्व को उजागर करने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय में विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और चयनित विद्यार्थियों को संभागीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया। खो खो और एथेलेटिक्स में बच्चें विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे है ।
4.दिन 4: गुरुवार – जुलाई 25, 2024
सांस्कृतिक दिवस – विद्यार्थियों में एकता और विविधता की भावना विकसित करने के लिए विशेष सांस्कृतिक दिवस का आयोजन किया जाएगा।भारत की विशेषता विविधता में एकता विषय पर एक नृत्य नाट्य कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रार्थना सभा में की गई।
5.दिन 5: शुक्रवार – जुलाई 26, 2024
कौशल और डिजिटल पहल दिवस- नौकरी प्रोफाइल की बदलती प्रकृति और नए कौशल की आवश्यकता को पहचानना और समग्र कक्षा के अनुभवों को बढ़ाने के लिए डिजिटल पहलों पर विचार करना।
सक्षम और प्रतिस्पर्धी कार्यबल के निर्माण के लिए कौशल शिक्षा और शिक्षा में प्रौद्योगिकी दिवस के महत्व को विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया गया।
6.दिन 6: शनिवार – जुलाई 27, 2024
मिशन लाइफ/स्कूल पोषण दिवस के लिए इको क्लब। स्कूलों में नए इको क्लबों की स्थापना और प्लांट फॉर मदर पहल के तहत स्कूल में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया ताकि छात्रों और उनकी माताओं तथा धरती माता के बीच संबंध मजबूत हो सके।एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न किया जाएगा।
7.दिन 6: रविवार – जुलाई 28, 2024
सामुदायिक सहभागिता दिवस- स्थानीय समुदायों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों के सामाजिक-भावनात्मक कल्याण को प्रोत्साहित करने और कौशल विकास के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करने के लिए इस दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा।
अंततः इस शिक्षा सप्ताह का आयोजन प्राचार्य,उपप्राचार्य, मुख्य अध्यापक, प्रभारियों, शिक्षकों और सम्पूर्ण विद्यालय के विद्यार्थियों के सहयोग से बहुत ही यादगार और शानदार तरीके से संपन्न किया गया, जहां निर्धारित लक्ष्यों को भी अर्जित किया गया। इस साप्ताहिक कार्यक्रम की सफलता के अवसर पर प्राचार्य जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन एवं सभी शिक्षकों को बधाई प्रदान की।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें