प्रयागराज24जुलाई24*नाबालिक छात्रा से गैंगरेप मामले को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव*
*प्रयोग की गई कार व अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग*
*कोरांव प्रयागराज*। नगर पंचायत कोरांव की एक नाबालिक छात्रा के साथ गैंग रेप मामले को लेकर आक्रोशित परिजनों व नगर वासियों ने बुधवार को थाने का घेराव कर नवागत थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला को करवाई हेतु पुलिस आयुक्त प्रयागराज को संबोधित मांग पत्र सौंपा। ज्ञातव्य हो कि बीते 18 जुलाई को घर से कोचिंग पढ़ने गई छात्रा को कोरांव बाजार के ही कुछ युवक कुछ युवक तहसील मुख्यालय कोरांव के बगल में स्थित कांशीराम कालोनी में उठा ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा दो नामजद सहित एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर दी गई। पुलिस ने मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को ही जेल भेज दिया है। मंगलवार को ही रात्रि में थाना प्रभारी रहे राकेश भारती स्थानांतरण हो गया। सुबह नवागत थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने कार्यभार संभाल लिया। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व नगर वासियों ने थाने का घेराव कर कार्रवाई हेतु मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र में सभी इंटर कॉलेजों के पास पुलिस बल तैनात करने, गोपाल विद्यालय के पास स्थापित पिंक पुलिस बूथ पर पुलिस बल की तैनाती कराने समेत जिस कार द्वारा छात्रा को अगवा कर ले जाया गया उस कार का पता लगा कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने तथा शेष अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की गई।थाने का घेराव करने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 31 मार्च 26*वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना) का मार्ग बदल दिया गया है।*
बांदा31मार्च26*सोते समय घर में लगी आग़ से महिला की जलकर मौत बच्ची व पति भी झुलसे*
अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक