रीवा14जुलाई24*नगर निगम के सभी पार्षद अपने वार्डों में सघन वृक्षारोपण करायें – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*
रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा नगर निगम के सभी पार्षदों से अपेक्षा की है कि वह अपने वार्ड में सघन वृक्षारोपण कर शहर को हरा-भरा बनाने में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड के हरा-भरा हो जाने से ही रीवा शहर हरीतिमायुक्त होगा। सड़कों के किनारे, खाली जगहों, पार्कों तथा अपने घर के आसपास लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करें तथा उनके संरक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करायें। जयंती कुंज में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री ने पार्षदों से कहा कि उनके वार्ड में स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करायें तथा उसकी गुणवत्ता पर नजर रखें। उन्होंने आश्वस्त किया की वार्डो में आवश्यक कार्यों के लिए अतिरिक्त धन राशि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने वार्ड पार्षदों से कहा कि अतिआवश्यक कार्यों की सूची बनाकर दें ताकि उसके लिए पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड पार्षदों की समस्यायें भी सुनी। बैठक में अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, प्रभारी कमिश्नर नगर निगम डॉ. सौरभ सोनवणे, वन मंडलाधिकारी अनुपम शर्मा एवं नगर निगम के वार्ड पार्षद उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 17 जुलाई 26 थाना राया के ग्राम ककरेटिया के रहने वाले दो लोगों में मारपीट एवं गोलीबारी*
मथुरा 17 जुलाई 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने क्षेत्र में पैदल गश्त:-*
लखनऊ17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*