कानपुर नगर10जुलाई24*झाँसी से कानपुर आ रहे व्यक्ति की गाड़ी से सामान लेकर जाने के सम्बंध में सहा0 पु0 आयुक्त की बाईट
आज दिनांक 10.7.2024 को थाना पनकी पीआरबी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपनी किराए की गाड़ी से झांसी से कानपुर की तरफ आ रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे गाड़ी से उतारकर उसकी गाड़ी और सामान लेकर चले गए मौके पर उसके साथ कोई भी मारपीट नहीं की गई। कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी ले जाने वाले व्यक्ति के द्वारा उस व्यक्ति को फोन करके जानकारी दी गई की हाईवे के किनारे परिवार कल्याण सेवा केंद्र के सामने एक चाय की दुकान है वहां पर उनका सामान सुरक्षित रखा हुआ है अधिक जानकारी करने पर पता चला कि गाड़ी के ड्राइवर दीपक गुप्ता व गाड़ी ले जाने वाले व्यक्ति आशु मिश्रा निवासी प्रतापगढ़ पूर्व से एक दूसरे से भली भांति परिचित थे। इन दोनों के बीच में 04 लाख रुपए व गाड़ी के लेनदेन का विवाद चल रहा था अग्रिम विधिक कार्यवाही के लिए एक पक्ष को थाने पर बुलाया गया है दूसरे पक्ष को भी प्रतापगढ़ से बुलाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त पनकी सुश्री श्वेता कुमारी।*
More Stories
दिल्ली 6 नकबर 26*केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले राष्ट्रीय महासचिव नितिन भाटी और चौधरी सुनील गुर्जर,
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *दीपावली पर जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा:
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *पूर्णिया में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM अंशुल कुमार और SSP ने पक्की तालाब घाट का किया निरीक्षण