भरथना इटावा 25 सितंबर*
समाधान दिवस में पांच फरियादियो ने गुहार लगाई,तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी नहनेराम , तहसीलदार हरिश्चंद्र व प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही के समक्ष क्षेत्र के विवोली गाँव निवासी श्रीकृष्ण पुत्र रमेश चंद्र ने नामजद एक व्यक्ति के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया, मुडेना गांव के सौरभ कुमार ने विपक्षी के खिलाफ जबरन जमीन कब्जा करने,बहारपुर गाँव के शेष कुमार ने घर जाने का रास्ता खुलवाए जाने के संबंध में शिकायती पत्र दिए गए,समाधान दिवस के दौरान कुल पांच लोगों ने शिकायती पत्र दिए जिसमे तीन का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के दौरान सदर लेखपाल संजय सिंह,अनिल यादव आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
फोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ 6 अप्रैल 26*अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी… यूपी बोर्ड का बड़ा फरमान,
हरिद्वार6 अप्रैल 26*धर्म प्रशिक्षण शिविर के प्रत्येक विषय को मनोविज्ञान के अनुसार प्रस्तुत किया गया*
अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें