कानपुर देहात4जुलाई24*वन महोत्सव सप्ताह चतुर्थ दिवस पर जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत विभिन्न जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया
जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में आज दिनांक 04 जुलाई 2024 को वन महोत्सव सप्ताह चतुर्थ दिवस पर जनपद कानपुर देहात के अन्तर्गत विभिन्न जन-जागरूकता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मा0 राज्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा अकबरपुर इण्टर कालेज, अकबरपुर में वन विभाग के द्वारा आयोजित वृक्ष बारात, वृक्ष भण्डारा एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा गोल्डमोहर एवं पाकड़ के पौधों का रोपण भी किया गया। उनके द्वारा वृक्षों का महत्व बताते हुये सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व स्कूल के अध्यापकों का आवाहन करते हुये कम से कम एक पेड़ मॉ के नाम लगाने व उसका समुचित देखभाल करने पर बल दिया गया। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को फलदार व ग्राफ्टेड पौधों का वितरण भी किया गया। सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर एवं भरत सिंह, प्रधानाध्यापक, अकबरपुर इण्टर कालेज के नेतृत्व में 1500 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा इस वृक्ष बारात में सम्मिलित होकर जन सामान्य को अपने पर्यावरण को संरक्षित रखने एवं सवंर्द्धित करने का आवाहन किया गया।
छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये ए0के0 द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा प्रदूषित पर्यावरण को सुधारने में वृक्षों के महत्व को विस्तृत रूप से बताते हुये, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओं जन अभियान-2024 सक्रिय भागीदारी करने हेतु सभी का आवाहन किया गया। इस वर्षाकाल में सभी नागरिक कम से कम दो वृक्ष जरूर लगाते हुये, उनको संरक्षित भी रखा जाये। उ0प्र0 वनावरण 9 प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक किये जाने हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करते हुये उनको संरक्षित भी किया जाये। जिससे कि पेड़ लगाओं पेड़ बचाओं जन अभियान-2024 सफल बनाया जा सके।
आशीष मिश्रा, ब्लाक प्रमुख, अकबरपुर द्वारा भी अपने सम्बोधन में इस जनपद को हरा-भरा रखने के संकल्प का आवाहन किया गया।
भरत सिंह, प्रधानाध्यापक अकबरपुर द्वारा अपने कैम्पस को हरा भरा रखने हेतु सभी छात्र-छात्राआंें को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया।
रसूलाबाद रेन्ज के अन्तर्गत श्रीमती पूनम संखवार, मा0 विधायक, रसूलाबाद द्वारा रसूलाबाद रेन्ज की विभागीय पौधशाला का भ्रमण कर परिसर में आम का पौैधा तथा संविलियन विद्यालय, करियावर में पीपल के पौध का रोपण करते हुये, जन सामान्य से अपील की गई कि इस वर्षाकाल में अधिक से अधिक वृक्ष लगायें और इस क्षेत्र को हरा भरा करने संकल्प भी किया गया।
डेरापुर रेन्ज के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय शंकरगंज, झींझक में मोहित मिश्रा, सभासद द्वारा फलदार पौध का रोपण स्कूली बच्चों के साथ किया गया तथा बच्चों से आवाहन किया गया तथा एक वृक्ष अपनी मॉ के नाम रोपित करने की अपील की गयी।
उक्त कार्यक्रम में सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी अकबरपुर, सुरेन्द्र नाथ सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसूलाबाद एवं इस्तखार अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी डेरापुर व स्थानीय जन समुदाय एवं अध्यापक भी उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर2जुलाई26*काफी तलाश, के बाद आखिरकार सदर अस्पताल में मिली युवती की मौत की खबर;
इराक2जुलाई26*कैश, सोना और ‘सोने का अंडरवियर’।*इराक की MP के घर रेड में अधिकारी भी हैरान।
नई दिल्ली2जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*