बाराबंकी26जून24दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या
– परिजनों के पहुंचने पर होगा पोस्टमार्टम
बाराबंकी। थाना कोठी पर तैनात एक ट्रेनी दरोगा ने अपने कमरे में सरकारी रिवाल्वर से स्वयं को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। खून से लथपथ दरोगा का शव देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के अनुसार उपनिरीक्षक डिप्रेशन का शिकार था।वहीं घटना की सूचना पर एसपी व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी हाल ही में चुनावी आचार संहिता लागु होने से ठीक पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने कानपुर निवासी ट्रेनी दरोगा अरुण यादव पुत्र सुरेंद्र यादव को कोठी थाने में तैनाती दी गई थी। बीते तीन महीनों से वह अपने सीनियर अधिकारियों साथ विधि विशेषज्ञ के ट्रेनिंग ले रहा था। लेकिन कुछ दिनों से तनाव ग्रस्त दरोगा अरून यादव बुधवार शाम थाना परिसर में एलाट सरकारी बंद कमरे में सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर एसपी दिनेश कुमार सिंह ने दलबल के साथ मौके का जायजा लिया है। इसके संबंध में हैदरगढ़ सीओ हर्षित चौहान के अनुसार अरुण यादव नाम के ट्रेनी दरोगा ने अपनी सर्विस से रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट के अनुसार उपनिरीक्षक डिप्रेशन का शिकार था।
More Stories
बांदा 6 नवंबर 26*शादी से इनकार पर किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत*
बांदा 6 नवंबर 26*आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए DM ने की बैठक
मथुरा 7 नवंबर 26*थाना नौहझील पुलिस द्वारा मारपीट के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया।*