March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी24जून24*डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में बरातियों और जनातियों में जमकर हुई मारपीट

बाराबंकी24जून24*डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में बरातियों और जनातियों में जमकर हुई मारपीट

बाराबंकी24जून24*डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में बरातियों और जनातियों में जमकर हुई मारपीट

– मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस की सुरक्षा में हुआ निकाह

मसौली-बाराबंकी। शादी में डांस को लेकर जानाती और बराती आपस में भिड़ गये। जिसमें आधा दर्जन लोगों घायल हो गगए। जिन्हे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के में निकाह सम्पन्न हुआ। मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सुरसन्डा निवासी इदरीस की पुत्री की शादी थाना देवा के कस्बा निवासी कुर्बान के पुत्र सद्दाम के साथ तय हुई थी। जिसकी सोमवार को बरात आई। नास्ता-पानी के बाद लड़की पक्ष के घर के लिए निकली बरात के दौरान डांस को लेकर लड़की और लड़के पक्ष में आपस में भिड़ गये। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।इस मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में इमरान, फुरकान, सिराजुद्दीन , आसिफ अली, विकास आदि लोग को घायल हुए है। उधर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाह की रस्म अदायगी की गई है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि बरात लड़की के घर के लिए निकली थी। इस बीच शराब के नशे में डांस को लेकर जनाती और बराती पक्ष भिड़ गये। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों घायल हुए। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाह की रस्म अदायगी की गई है।