पंजाब 22 जून 2024* एम.आर. विकास कुमार के घर पुलिस ने मारा छापा
590 नशीली गोलियां, 11 लाख 38 हजार 500 रूपये ड्रग मनी बरामद
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मैडम प्रज्ञा जैन व डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, नगर थाना के प्रभारी मनविंद्र सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह व फाजिल्का के ड्रग इंस्पैक्टर शीशन मित्तल द्वारा आर्य नगर गली नं. 8 अबोहर में एमआर विकास कुमार पुत्र साहब राम के घर छापा मारा। पुलिस पार्टी को देखकर विकास मौके से फरार हो गया। उसके पास से 590 नशीली गोलियां बरामद हुई जबकि 11 लाख 38 हजार 500 रूपये ड्रग मनी बरामद की गई। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी द्वारा छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपी विकास को गिरफ्तार किया जायेगा। नगर थाना 2 की पुलिस ने ड्रग इंस्पैक्टर शीशन मित्तल के बयानों पर मुकदमा नं. 65, 21.6.24 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने लोगों ने अपील की है कि जिले को नशामुक्त करने के लिए आपके सहयोग की जरूरत है। उन्होंने सरपंचों, पंचों व पार्षदों व नंबरदारों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा। थाना प्रभारी मनविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अदालत में ड्रग मनी व 590 नशीली गोलियां अदालत में पेश की।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन