पंजाब 22 जून 2024* खुईयांसरवर पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 22 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी रमन कुमार, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी प्रगट सिंह व एएसआई लेखराज ने गांव गिदड़ांवाली में चोरी के मामले में दो आरोपी गौरी शंकर पुत्र मामराज वासी पदमपुर जिला गंगानगर व विनोद कुमार पुत्र आशीषपाल वासी गंगानगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि आरोपियों से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ6जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हमीरपुर6जून26*श्री श्री सदाशिव बाबा मन्दिर में चल रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में षश्टम दिवस श्री हितेष जी महाराज दीक्षित की सुन्दर कथा.
मथुरा 6 जून 26*भूतेश्वर अखाडे के पास फायरिंग करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के बारे में।