कौशाम्बी20जून24*प्राइवेट अस्पताल मे ईलाज के दौरान महिला की मौत*
*बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अरमान हॉस्पिटल*
*कौशांबी।**तिल्हापुर मोड़ स्थित अरमान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी महिला की मौत हो जाने के बाद मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक गया तो अधिकारियों ने हॉस्पिटल की जांच करने के लिए छापामारी की योजना बनाई। छापामारी के दौरान यह पाया गया कि हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते हॉस्पिटल संचालित हो रहा था जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की छापामारी से पूर्व स्वास्थ्य विभाग में छिपे विभीषणों ने हॉस्पिटल संचालक को इसकी जानकारी दे दी जिसके कारण हॉस्पिटल संचालक पहले ही फरार हो गया था। पूर्व मे भी उक्त हॉस्पिटल के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गई थी इसके बावजूद नियम विरुद्ध तरीके से हॉस्पिटल का संचालन हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग की छापामारी के दौरान अस्पताल मे कोई भी कागजात नही मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब दुबारा हॉस्पिटल को सील कर दिया है। अस्पताल संचालक पर विभाग ने अभी तक एफआईआर दर्ज नही कराई है।

More Stories
रोहतास 27 फ़रवरी 26*मुख्य मंत्री परिभ्रमण योजना से छात्रों का शैक्षणिक विकास बढ रहा है :- डॉक्टर संजय सिंह*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*फौजी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब*
सुल्तानपुर 27 फ़रवरी 26आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम व एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया