बाराबंकी 15 जून 24 *रोडवेज बस की चपेट में आए युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
मसौली-बाराबंकी। शुक्रवार की देर रात्रि शहर से मजदूरी कर घर वापस लौट रहे बाईक सवार मजदूर की रोडवेज बस की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकीपुरवा मजरे लक्षबरबजहा निवासी रवि पुत्र राम सरन नित की भांति शुक्रवार की देर रात्रि करीब 10 बजे शहर मे काम करने के बाद अपनी बाईक से घर लौट रहा था कि हाइवे पर स्थित रसौली चौराहे के निकट लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही रोडवेज बस ने जोरदार टककर मार दी। हादसे में रवि की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*