बाराबंकी 15 जून 24*गाड़ी खड़ी करने को लेकर बकरा मंडी में दो पक्षों में हुआ विवाद
– मारपीट का वीडियो शोशल मिडिया पर वायरल
बाराबंकी। बकरीद के त्यौहार के मद्देनजर शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों में बकरे की बाजार सजघज कर तैयार है। खरीददारों की माने तो इस बार 2 लाख तक के बकरे बाजार में है। शनिवार को जिले की एक बकरा मंडी में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बकरा खरीदने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। मारपीट का यह पूरा मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पल्हरी पशु बाजार का बताया जा रहा है। यहां बकरा खरीदने को पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गये। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मवेशी कारोबारियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद मवेशी लदे वाहनों को भिटौरा चौराहे से पहले बनी नई बाजार में वाहनों को पहुंचाया गया। यहां मवेशी व्यापारियों ने सफदरगंज थाने में तहरीर दी है। वहीं पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक मेले में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो लोगों में मारपीट हुई है। तहरीर के मुताबिक मामले में कार्यवाही जारी है।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*