February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी14जून24*तपन भरी दुपहरी में पानी के लिए प्यासे भटक रहे मुख्यालय मंझनपुर के यात्री*

कौशाम्बी14जून24*तपन भरी दुपहरी में पानी के लिए प्यासे भटक रहे मुख्यालय मंझनपुर के यात्री*

कौशाम्बी14जून24*तपन भरी दुपहरी में पानी के लिए प्यासे भटक रहे मुख्यालय मंझनपुर के यात्री*

*यात्रियों को पानी पीने की व्यवस्था प्राइवेट बस स्टैंड पर न होने के बाद भी पूर्व सांसद ने भी अपनी निधि से हैंडपंप लगाने की कोशिश नहीं की है जिससे इनका जनता प्रेम समझा जा सकता है*

*कौशांबी।* जनपद मुख्यालय मंझनपुर के नरेश अध्यक्ष के घर के पास प्राइवेट बस स्टैंड में यात्रियों को पानी पीने के लिए व्यवस्थाएं नहीं है नगर पालिका मंझनपुर द्वारा सरकारी स्टैंड पोस्ट नल नहीं लगाया गया है प्राइवेट बस स्टैंड पर एक भी हैंडपंप नहीं लगाया गया है इस बस स्टॉप से 5 हजार यात्रियों का प्रतिदिन आना-जाना है जिन यात्रियों की स्थिति ठीक है वह बन्द बोतल का पानी खरीद कर प्यास बुझा लेते हैं लेकिन जो गरीब कमजोर लोग बस से यात्रा करते हैं उन्हें पीने के लिए पानी की व्यवस्था नगर पालिका परिषद द्वारा नहीं की गयी है जबकि नगर पालिका मंझनपुर में सैकड़ो बड़े लोगों के घरों के आसपास सरकारी स्टैंड पोस्ट नल निशुल्क लगाए गए हैं जिससे बड़े लोगों के घरों में बिना बिल दिए नगर पालिका का पानी पहुंच रहा है और जहां 5 हजार से अधिक यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन है वहां एक सरकारी नल लगाए जाने में नगर पालिका के अधिकारी और अध्यक्ष कंजूसी कर रहे हैं जिससे जनपद मुख्यालय के यात्रियों को पानी के लिए प्यासे इधर-उधर भटकना पड़ रहा है यात्रियों को पानी पीने की व्यवस्था प्राइवेट बस स्टैंड पर न होने के बाद भी पूर्व सांसद ने भी अपनी निधि से हैंडपंप लगाने की कोशिश नहीं की है जिससे इनका जनता प्रेम समझा जा सकता है।