फर्रुखाबाद ब्रेकिंग
एटा20मई24*एटा जनपद के नयागांव में बूथ कैप्चरिंग का लाइव वीडियो वायरल होने बाद चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई की है।
पूरी पोलिंग टीम को सस्पेंड कर दिया गया है।
आरोपी राजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। संगीन धाराओं में मुकदमा हो गया है।
पोलिंग पार्टी के खिलाफ जांच बिठा दी गई है और सख्त एक्शन की तैयारी है। संभव उन्हें भी अरेस्ट किया जा सकता है।
नयागांव बूथ पर दोबारा मतदान होगा। री पोलिंग के लिए संस्तुति की गई है।
आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं की अगर कहीं भी ऐसा दोबारा हुआ तो बेहद सख्त कार्रवाई पोलिंग पार्टी के खिलाफ की जायेगी।
अखिलेश यादव के ट्वीट और राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर चेतावनी जारी की थी।
चुनाव आयोग के यूपी के CEO नवनीत रिनवा ने ये संदेश और निर्देश जारी किया है।

More Stories
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान