वाराणसी18मई24*नमो घाट पर स्वच्छता संग लोगों से मतदान अवश्य करने की अपील-शिवम अग्रहरि।
शनिवार को नमामि गंगे वाराणसी महानगर की ओर से नमो घाट पर स्वच्छता संग शत प्रतिशत मतदान की अपील की गयीं।जल शक्ति मंत्रालय नमामि गंगे की स्वयंसेवी संस्था गंगा विचार मंच की महानगर इकाई के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में दर्जनों सदस्यों ने गंगा किनारे श्रमदान किया।गंगा तलहटी से कूड़े कचड़े समेटकर निस्तारण हेतु भेजा।गंगा किनारे सीएनजी स्टेशन के आसपास सफाई की गयी।आमजन को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ्य समाज की परिकल्पना साकार होगी।स्वच्छ वातावरण में रहने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नागरिक स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना कर सकता है।पहले मतदान फिर जलपान का उद्घोष किया।गंगातट पर पर्यटकों से राष्ट्रहित में मतदान करने की अपील की।भारत माता की जय जयकार करते हुए सभी मतदान करने के लिए संकल्पबद्ध हुए।इस दौरान नमामि गंगे जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, जय विश्वकर्मा, रेखा विश्वकर्मा, किरण पांडेय, चांदनी विश्वकर्मा, सपना वर्मा, अनुष्का यादव, जयपुर भाजपा किसान समिति की प्रदेश सहसंयोजक सुशीला सारंग सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान