नई दिल्ली2अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
*02- अगस्त – रविवार*
*!! मित्रता दिवस!!*
👇
*=============================*
*1* मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे, हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना
*2* ‘विकसित भारत की कमान युवाओं के हाथ’, मैसूर से पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा संदेश, उन्होंने शिक्षा, नवाचार, खेल, जल संरक्षण, स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर भी विस्तार से अपनी बात रखी
*3* प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी भारत के युवा औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों में जकड़े हुए थे, लेकिन आज वही युवा वैश्विक विकास को गति दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और इसके पीछे देश के युवाओं की क्षमता, प्रतिभा और मेहनत सबसे बड़ी ताकत है
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्हें अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
*5* लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने तिलक के निर्भीक राष्ट्रवादी विचारों और अजीत डोभाल द्वारा तैयार किए गए आधुनिक भारत के सुरक्षा ढांचे के बीच समानता स्थापित की। उन्होंने कहा कि भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के क्षेत्र में डोभाल का योगदान ऐसा है कि जब भी देश का इतिहास लिखा जाएगा, उनके लिए एक स्वर्णिम पन्ना अवश्य सुरक्षित रखा जाएगा।
*6* गृह मंत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि पहले भारत की विदेश नीति में दृढ़ता का अभाव दिखाई देता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और अजीत डोभाल की रणनीतिक भूमिका ने इसे पूरी तरह बदल दिया। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। आज भारत की विदेश नीति मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मसम्मान के साथ दुनिया के सामने खड़ी है। इसमें अब इस्पात जैसी मजबूती है, जिसे कोई नकार नहीं सकता ad
*7* अजीत डोभाल ने कहा- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं, आज की पीढ़ी को इसका सही मतलब समझना होगा, ये लंबे संघर्ष के बाद मिली है
*8* राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले
*9* चंदा चोरी’ के नाटक पर घमासान: राहुल-पप्पू यादव-अवधेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भाजपा बोली- ये सनातन का अपमान
*10* राहुल गांधी बोले- परिसीमन भाजपा की साजिश है, इसका समर्थन करने वाले तमिलनाडु के साथ कर रहे धोखा
*11* कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर बंगलूरू विकास प्राधिकरण (बीडीए), पूर्व शहर सुधार न्यास बोर्ड (सीआईटीबी), नगर निकायों या सहकारी समितियों की ओर से दिए गए भूखंड पर पांच साल के भीतर घर नहीं बनाया गया, तो सरकार उसे वापस ले लेगी। हालांकि, भूखंड खरीदने के लिए जमा की गई रकम ब्याज सहित लौटा दी जाएगी।
*12* मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि खाली पड़े भूखंड कूड़ा फेंकने की जगह न बन जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार से जमीन पाने वाले लोगों की जिम्मेदारी है कि वे उस पर घर बनाएं और अपनी संपत्ति की देखभाल करें।
*13* NEET-UG की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी; MBBS में दाखिले के लिए एजुकेशनल सेशन 8 सितंबर से
*14* कतर के LNG टैंकर पर होर्मुज में हमला, इंजन खराब, समुद्र में फंसा; ईरान का कुवैत पर ड्रोन अटैक, सरकारी इमारत क्षतिग्रस्त
*15* ‘अमेरिका ने हमला किया तो तबाह कर देंगे सऊदी और इजरायल के तेल ठिकाने’, ईरान की चेतावनी से मिडिल ईस्ट में हड़कंप
*16* 31 जुलाई तक 5.9 करोड़ ITR फाइल हुए, 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की डेडलाइन खत्म, अब ₹5000 तक लेट फीस लगेगी
*17* मूसलाधार मानसूनी बारिश, बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्खलन की घटनाओं से देशभर में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य आपका राहत कोष से बाढ़ प्रभावित सात राज्यों के लिए 2,117 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।
*18* CWG 2026: मुक्केबाजों ने की ‘गोल्ड’ की बरसात, एक दिन में जीते 16 मेडल; भारत ने टॉप-4 में बनाई जगह
*=============================*
. *जय श्री राम*
*रविवार, 02 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*
🔶ईस्टर धमाकों पर ऐतिहासिक फैसला: श्रीलंका के पूर्व पुलिस प्रमुख और रक्षा सचिव को फांसी की सजा
🔶अजीत डोभाल ने कहा- आजादी का मतलब केवल मनमानी नहीं:आज की पीढ़ी को इसका सही मतलब समझना होगा, ये लंबे संघर्ष के बाद मिली है
🔶कश्मीर में छत्तीसगढ़ के हिंदू मजदूरों की नाम पूछकर हत्या:लश्कर आतंकी लतीफ पर शक; अनंतनाग में कॉन्स्टेबल की हत्या में भी इसका नाम आया था
🔶Bengal: STF के शिकंजे में जैश का संदिग्ध आतंकी, निशाने पर था CJP प्रदर्शन; बंगाल सीएम के सुरक्षा पर भी थी नजर
🔶Jantar Mantar Protest: सीजेपी की विदेशी फंडिंग की जांच, एजेंसियों के रडार पर पांच कंपनियां; चार शहर में छापा
🔶कानून बना पेपर लीक रोधी बिल, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी मंजूरी, कड़ी सजा और जुर्माना, जांच दो महीने के भीतर होगी पूरी
🔶मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा की दर्दनाक मौत, इतिहास रचने निकले थे… PoK के ब्रॉड पीक पर एवलांच बना काल
🔶चंडीगढ़ MP बोले- सिर झुकाता तो बड़ा पद मिलता:पंजाब में अनदेखी पर पोस्ट की दर्द भरी शायरी; चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने की अटकलें
🔶पहली बार बिना सामान के चीन पहुंचे भारतीय व्यापारी:6 साल बाद भारत-तिब्बत ट्रेड शुरू; 2019 से तकलाकोट में छूटा है करोड़ों का माल
🔶पेरू के नाज्का में बड़ा विमान हादसा, पर्यटकों समेत 13 की मौके पर मौत
🔶Andhra Pradesh: PM मोदी ने अल्लूरी सीताराम राजू एयरपोर्ट का किया उद्घाटन
🔶जुलाई में GST कलेक्शन 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा
🔶बीमा के 44 लाख रुपये हड़पने के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत 4 लोग गिरफ्तार
🔶‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, अमेरिका का नागरिकों को अलर्ट; ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है
🔶परिसीमन विधेयक को संसद में पारित करने संबंधी केंद्र के प्रयास को नाकाम किया जाना चाहिए: राहुल गांधी का दावा
🔶मंत्री के सामने ही रिश्वत मांग बैठा डाटा एंट्री ऑपरेटर, ‘ऑन द स्पॉट’ हुआ
🔶चंडीगढ़ में वकील ने महिला को गोली मारी:मकान का कब्जा लेने पहुंची थी, लाइसेंसी दुनाली से पुलिस के सामने बालकनी से फायरिंग की
🔶2 साल के बेटे को हौदी में डुबोकर मार डाला:सोनीपत में पति के तानों पर महिला ने उठाया कदम; कहा था-वंश चलाने के लिए तेरी जरूरत नहीं
🔷CWG: मुक्केबाजी में भारत को सात स्वर्ण, तीन रजत पदक; पदक तालिका में लंबी छलांग
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
==================
More Stories
नई दिल्ली 18 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें………
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*