उत्तर प्रदेश2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ: 3 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। विधानसभा सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक होगी। आज सुबह 11:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। विधानसभा के मुख्य भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। आज दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
➡ लखनऊ: यूपी में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट किया गया है। राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला है। चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित किया गया है। विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास इलाके में निगरानी बढ़ाई गई है। गाजियाबाद में ATS द्वारा आपराधिक गैंग पर कार्रवाई हुई है। यूपी के DGP ने हाई लेवल समीक्षा की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजधानी में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट है।
➡ लखनऊ: एयरपोर्ट पर यात्री के पास से कारतूस बरामद हुआ है। मुंबई जाने वाले यात्री की स्क्रीनिंग के दौरान कारतूस मिला। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से बरामदगी हुई। अडानी स्टाफ ने स्क्रीनिंग के दौरान कारतूस पकड़ा। यात्री की पहचान करण सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में यात्री शस्त्र लाइसेंस नहीं दिखा सका।
➡ लखनऊ: विधानसभा सत्र से पहले पुलिस अलर्ट मोड पर है। अटल चौक पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली गई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया गया।
➡ लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोपहर 12:30 बजे अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाजवादी पार्टी कार्यालय में होगी।
➡ लखनऊ: सत्र से पहले BJP की बड़ी बैठक होगी। आज शाम 5 बजे CM आवास पर बैठक होगी। शाम 6 बजे लोकभवन में विधानमंडल दल की बैठक आयोजित की जाएगी।
➡ चंदौली: पुलिस से अभद्रता करने वाला युवक फरार हो गया। आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी गई है। ड्यूटी के दौरान सिपाही से कहासुनी हुई थी। पुलिस युवक को चौकी लेकर आई थी। परिजनों के पहुंचने पर युवक चौकी से फरार हो गया। आरोपी के घर पुलिस ने छापेमारी की है। जल्द गिरफ्तारी का पुलिस ने दावा किया है। मामला मुगलसराय कोतवाली के दूल्हीपुर चौकी का है।
➡ बुलंदशहर: 12 वर्षीय छात्रा की हत्या का मामला सामने आया है। वैर रेलवे स्टेशन के पास छात्रा का शव मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है। एसएसपी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला ककोड़ थाना क्षेत्र का है।
➡ बलरामपुर: तुलसीपुर रोड पर फैमिली ढाबा के पास हादसा हुआ है। दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
➡ बस्ती: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। जांच के दौरान हरेंद्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। घायल विवेक और दुर्विजय को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पंडूल रोड के पास की है।
➡ बहराइच: अपना दल अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल आज दौरे पर रहेंगी। वह संगठन समीक्षा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम बन सरिता रिजॉर्ट में होगा। अनुप्रिया पटेल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। 2027 चुनाव की तैयारी पर फोकस रहेगा।
➡ बहराइच: बहराइच जेल से कंप्यूटर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जेल परिसर से चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के पास से कंप्यूटर और कीबोर्ड बरामद हुए हैं। आरोपी बंदी से मिलने आया था। CCTV फुटेज में कंप्यूटर ले जाते दिखा था। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित जिला जेल का है।
➡ मुजफ्फरनगर: पिकअप ने पैदल कांवड़ियों को टक्कर मार दी। भगवान शिव की कृपा से सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने दूसरी कांवड़ उठाई। घायल होने के बाद भी यात्रा जारी रखी। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
➡ झांसी: झांसी में 10 लाख से ज्यादा की बड़ी चोरी हुई है। किराना दुकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। चोर 9.20 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। 500 ग्राम चांदी भी चोरी हुई है। बेटे के इलाज के लिए नकदी निकाली गई थी। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
➡ रायबरेली: दहेज हत्या के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति अतुल को पुलिस ने अरेस्ट किया। मृतका के भाई की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। घटना शिवगढ़ क्षेत्र के बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा की है।
➡ कानपुर: पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। अंशू सचान उर्फ अंशुमान गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बदमाश का जुलूस निकाला। अंशुमान पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कानपुर और फतेहपुर के कई थानों में केस दर्ज हैं।
➡ झांसी: संजय हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जीतेंद्र यादव उर्फ जीतू पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस मुठभेड़ में जीतू के पैर में गोली लगी। भगवंतपुरा रोड के पास मुठभेड़ हुई। आरोपी 10 दिनों से फरार था। कब्जे से कार, तमंचा और नकदी बरामद हुई है। जमीन विवाद और रंजिश में हत्या की गई थी। मास्टरमाइंड धर्मेंद्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
➡ हाथरस: मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा मामला सामने आया है। मामला दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़ा बताया जा रहा है। 3 से 5 रुपये कमीशन पर सिक्कों की सप्लाई होती थी। मकान और दुकान से 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद हुए हैं। 80 कट्टों में भारी मात्रा में सिक्के मिले हैं। सिक्के ले जाने के लिए कई गाड़ियां मंगानी पड़ीं। कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र की हनुमान गली का है।
————————————————————————————

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*