लखनऊ12मई24*कल होगा 13 लोकसभा सीटों पर मतदान, चुनावी मैदान में अखिलेश यादव और अजय मिश्रा टेनी*
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल सोमवार 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इस दौरान कई सियासी धुरंधरों के बीच कड़ी टक्कर होगी।कन्नौज में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की साख दांव पर है। यूपी में चौथे चरण के मतदान में 13 लोकसभा सीटों में शाहजहांपुर (आरक्षित), खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई (आरक्षित), मिश्रिख (आरक्षित), उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा (आरक्षित), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट हैं,जिनमें आठ सीट सामान्य श्रेणी की हैं और पांच सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

More Stories
नई दिल्ली 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 21 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 21 नवंबर 26* यूपीआजतक nyuj चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*