कौशाम्बी04मई24*सरकारी तालाब से मिट्टी खुदाई कर रहे लोगों का वीडियो बनाने पर जमकर कूटा*
*कुलदीप वर्मा का इसके पहले भी कई लोगों से मारपीट हो चुकी है बेवजह झगड़ा करने के मामले में कुलदीप वर्मा इलाके में बदनाम शुदा व्यक्ति हैं*
*जेसीबी ड्राइवर वा अन्य लोगों को गाली गलौज कर मारपीट करने का कुलदीप वर्मा पर भी लगा है आरोप*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र में सरकारी तालाब से बेखौफ तरीके से मिट्टी की खुदाई हो रही है लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक सरकारी तालाब की मिट्टी खुदाई पर रोक नहीं लग पा रहे हैं मिट्टी खुदाई को लेकर शुक्रवार की रात्रि दो पक्ष में मारपीट हो गई है जिससे दोनों पक्ष को चोट आई है कुलदीप वर्मा पुत्र शिवलाल वर्मा निवासी चरवा का कहना है कि वह आपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे देखा कि मीरन पर के सरकारी तालाब में जेसीबी मशीन से कुछ लोग मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं और आठ दस ट्रैक्टर लगाकर तालाब की मिट्टी बाहर भेज रहे हैं जिस पर उन्होंने अधिकारियों को वीडियो देने के लिए मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया इस बात की जानकारी जेसीबी से मिट्टी की खुदाई कर रहे लोगों को लग गई और वीडियो बना रहे कुलदीप वर्मा को जेसीबी संचालक बजरंग राजू नरेश ने बेरहमी से पीट कूट दिया है बीच बचाव करने सचिन पहुंचा तो उसे भी मारपीट दिया गया है जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है बताया जाता है कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दूसरे पक्ष के राजू ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुलदीप वर्मा ने इसके पहले भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी और उनका ड्राइवर जेसीबी लेकर जा रहा था जिस पर कुलदीप वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी को रोक लिया है और ड्राइवर सहित उसमें मौजूद अन्य लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है राजू ने सक्षय के लिए पूर्व का ऑडियो भी थाना पुलिस को दिया है कुलदीप वर्मा का इसके पहले भी कई लोगों से मारपीट हो चुकी है बेवजह झगड़ा करने के मामले में कुलदीप वर्मा इलाके में बदनाम शुदा व्यक्ति हैं।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा