अब्दुल जब्बार
अयोध्या1मई24*एखलाक राजा को मिली पुनः मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
राजेंद्र पासवान महासचिव व मो० अफजाल कोषाध्यक्ष नियुक्त
भेलसर(अयोध्या)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुष्टि व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की सहमति से अयोध्या जिलाध्यक्ष शुएब खान ने एखलाक राजा को मुलायम यूथ ब्रिगेड रुदौली का पुनः नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
एखलाक राजा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष शुएब खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वाहन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में मुलायम यूथ ब्रिगेड की टीम रुदौली नगर के सभी बूथों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जिताने का काम करेगी।
एखलाक राजा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नगर के विभिन्न वार्डो से 19 पदाधिकारियों व सदस्यों की सूची जारी कर दिया है अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति करके जल्द कमेटी गठित कर दी जाएगी।बताया कि राजेंद्र पासवान को महासचिव व मोहम्मद अफजाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर सभी पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में जुट जाने का निर्देश दिया गया है। एखलाक राजा को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद अली,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम अहमद खान,यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव अबसार अहमद,शाह मंसूर अहमद अहमदी,फराजुर्रहमान कामरान,नूर मोहम्मद,पदमराज जोशी,रणजीत कुमार,मोहम्मद लुकमान,यूसुफ सलमानी,मुबीन कादरी,आसिफ अंसारी,तनवीर अंसारी,मुनीर उस्मानी,मोहम्मद असलम राजा,फैज़ खान,सोनू सहित तमाम लोगो ने खुशी का इजहार किया है।

More Stories
कौशाम्बी26अप्रैल26*गरीब की झोपड़ी में लगी आग दो बकरी बाइक अनाज आदि जलकर हुआ खाक*
भागलपुर26अप्रैल26*अधिवक्ता आलय बनर्जी एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता कुमोद कुमार के साथ पत्रकारों ने रखा अपना पक्ष
भागलपुर26अप्रैल26*स्मार्टसिटी भागलपुर की बेटी राजकुमारी नई दिल्ली में डॉक्टरेट ऑफ लॉ उपाधि से हुई अलंकृत*