कौशाम्बी29अप्रैल24*शार्टसर्किट से लगी आग चार लाख का जला सामान*
*घर के बगल में लगे बिजली के खंभे से उठने वाली चिंगारी को ठीक करने के लिए कई बार गृह स्वामी ने बिजली विभाग से किया था निवेदन*
*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज क्षेत्र के ककोढा ग्राम में प्राथमिक विद्यालय के बगल में अरुण दीक्षित पुत्र जुग्गी लाल दीक्षित के घर में बिजली के खम्भे की शॉर्ट सर्किट से घर मे तेज आग लग गई है देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर का सामान जलने लगा अग्निकांड को देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाना शुरू कर दिया घण्टो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है मामले की सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गयी लेकिन आग की भयावह ने गृहस्वामी का जब सब कुछ लील लिया तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची है और औपचारिकता निभाने की शुरुआत कर दी
अरुण दीक्षित के घर के बगल में बिजली का खंभा लगा हुआ है जिससे लगातार शॉर्ट सर्किट होता था घर के बगल में लगे बिजली के खंभे से उठने वाली चिंगारी को ठीक करने के लिए कई बार गृह स्वामी ने बिजली विभाग से फरियाद किया था लेकिन विभाग बिजली खंभे की कमी नहीं दूर कर सका जिसका खामियाजा गांव के किसान को भुगतना पड़ा है आखिर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद किसान के लाखों रुपए के नुकसान की भरपाई क्या बिजली विभाग के अधिकारियों के वेतन से कराई जाएग विजली खम्भे की तार से शॉर्टसर्किट के बाद लगी आग से घर के अंदर रखे अनाज भूसा में आग लग गयी जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया अरुण दीक्षित गांव के दूसरे घर चला गया था जब तक वह मौके पर पहुंचा अग्निकांत की घटना में सब कुछ जलकर खाक हो गया बताया जाता है की घटना में एक मोटरसाइकिल जल गयी साथ-साथ लगभग 80 कुंतल गेहूं 250 झाल भूसा बर्तन कपड़ा और घर के अंदर रखा सब सामान जलकर खाक हो गया है आग लगने से दो मंजिला मकान भी नष्ट हो गया है परिवार के लोगों ने बताया कि इस अग्निकांड में उनका 4 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है।

More Stories
रोहतास 16 नवम्बर 26*छठ महापर्व पर सोन नदी के तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु*
लखनऊ16 नवम्बर 26*राजा भैया के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया।
पूर्णिया बिहार 16 नवंबर26* राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विशेष संगोष्ठी, प्रशासन ने पत्रकारों से की जिम्मेदार पत्रकारिता की अपील